काउंटिंग से पहले तेजस्वी ने पटना स्थित आवास पर महागठबंधन नेताओं की बुलाई बैठक

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना से एक दिन पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता व सीएम फेस के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने महागठबंधन की पार्टियों की अहम बैठक अपने सरकारी आवास पर बुलाई है। इस बैठक में महागठबंधन के प्रमुख नेताओं की उपस्थिति रही। जानकारी के अनुसार, बैठक में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी और भाकपा (माले) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य समेत महागठबंधन की अन्य सहयोगी पार्टियों के नेता शामिल हुए।

बैठक में मतगणना के दौरान की रणनीति

बैठक में मतगणना के दौरान की रणनीति, एजेंटों की तैनाती, संभावित रूझानों पर प्रतिक्रिया और प्रशासनिक समन्वय जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव ने सभी दलों से अपील की है कि मतगणना के दौरान पूरी सजगता और संयम बनाए रखें तथा किसी भी अफवाह या उकसावे से दूर रहें।

RJD MLC पर FIR दर्ज

राजद के एमएलसी सुनील कुमार सिंह के खिलाफ पटना के साइबर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 174, 353, 352 और 123(4) के तहत दर्ज हुई है। दरअसल, सुनील सिंह ने गुरुवार को एक बयान दिया था कि अगर मतगणना के दौरान कुछ गड़बड़ी हुई तो बिहार में नेपाल और बांग्लादेश जैसे हालात बन जाएंगे।

यह भी पढ़े : बिहार चुनाव परिणाम से पहले राजद एमएलसी की चुनाव आयोग को चेतावनी, बोले- गड़बड़ी करने पर बनेगी नेपाल, बंग्लादेश वाली स्थिति

Saffrn

Trending News

Land Scam Investigation: नामकुम जमीन मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई,...

 रांची के नामकुम अंचल में जमीन दस्तावेजों में हेरफेर और अवैध म्यूटेशन मामले में एसीबी ने पूर्व सीओ और कर्मचारियों के खिलाफ प्रारंभिक जांच...

Railway Update: रांची-दिल्ली और टाटानगर-आनंद विहार Special Train की घोषणा, कई...

 रेलवे ने जनजाति दिवस के मौके पर रांची-दिल्ली और टाटानगर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। वहीं कई पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। Railway...

Love Marriage Tragedy: शादी के 12 दिन बाद नवविवाहिता ने लगाई...

रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में शादी के 12 दिन बाद नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली। पति की शराब की आदत से परेशान होकर...

Agniveer Exam 2026: रांची सेना भर्ती कार्यालय ने जारी किया CEE...

अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए रांची सेना भर्ती कार्यालय ने कॉमन एंट्रेंस एग्जाम की तिथि घोषित की। 1 से 15 जून तक होगी ऑनलाइन...

Jharkhand Weather Alert: 13 मई को झारखंड में बदलेगा Weather, कई...

 झारखंड में 13 मई को मौसम बदलेगा। रांची समेत कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी, 50 किमी प्रति घंटे...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img