ठंड के कहर से एक महिला की मौत, 2 स्कूली छात्रा की हालत गंभीर

खगड़िया : खगड़िया में ठंड का कहर इस तरह से बढ़ गया है कि ठंड के शिकार से एक महिला की मौत हो गई जबकि दो स्कूली छात्रा ठंड के वजह से स्कूल में बेहोश हो गई। जी हां बता दें कि खगड़िया के परवत्ता थाना के महेशलेट मोड़ पर यात्रा के दौरान सलारपुर की एक महिला की ठंड लगने से हुई मौत हो गई गई है।

मामला महेशखुट अगुवानी पथ स्थित महेशलेट मोड़ पर यात्रा के दौरान अपने घर जा रहे सलारपुर गांव के वासुदेव सिंह की 55 वर्षीया पत्नी चना देवी खगड़िया से लौट रही थी। महेशलेट मोड पर वह वाहन से ज्यों ही नीचे जमीन पर कदम रखा की कंपन आया फिर देखते ही देखते उल्टी ऐसा मन किया और थरथराहट के साथ अचानक उसकी मौत हो गई।

वहीं दूसरी घटना इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय कन्हैयाचक में प्रथम पाली में लिए जा रहे जांच परीक्षा में नौवीं कक्षा की दो छात्राएं शांभवी कुमारी और स्नेहा कुमारी भीषण ठंड का शिकार हो गई। विद्यालय में बेहोश हो गई। प्रशासन द्वारा तत्काल अभिभावकों को सुचित कर प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी परबत्ता लाया गया। जहां मौजूद चिकित्सकों द्वारा यथासंभव प्राथमिक उपचार कर स्थिति गंभीर होने को लेकर बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल खगड़िया रेफर कर दिया।

उक्त घटना की पुष्टि विद्यालय के तत्काल प्रभारी सोमेन्द्र यादव और सीएचसी परबत्ता में मौजूद चिकित्सक ने किया है।

राजीव कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...