Commercial Advertisment

2532 पदों पर होगी नियुक्ति, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

रांची. झारखंड पारा मेडिकल संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के तहत 2532 पदों पर नियुक्ति की जायेगी. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गयी है.

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की वेबसाइट पर आवेदन जमा करने का लिंक प्रकाशित किया गया है. 22 फरवरी की मध्य रात्रि तक आवेदन जमा होगा.

परीक्षा शुल्क 26 फरवरी की मध्य रात्रि तक जमा होगा. वहीं, फोटो व हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेने के लिए 28 फरवरी की मध्य रात्रि तक लिंक उपलब्ध रहेगा.

समर्पित आवेदन पत्र में संशोधन के लिए एक मार्च से तीन मार्च तक पुनः लिंक उपलब्ध कराया जायेगा. उक्त प्रतियोगिता परीक्षा के तहत नियमित व बैकलॉग रिक्त पदों पर नियुक्ति होगी.

नियमित नियुक्ति के तहत फार्मासिस्ट के 560 पद, प्रयोगशाला प्रावैधिक के 636 पद,एक्सरे तकनीशियन के 116 पद परिचारिका श्रेणी-ए के 1173 पद तथा बैकलॉग के तहत फार्मासिस्ट के 25 पद पर प्रयोगशाला प्रावैधिक के 22 पद शामिल है.

 

National Unity Day Celebration Kevadia: राष्ट्रीय एकता दिवस पर केवड़िया में...

National Unity Day Celebration Kevadia, गया: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के नर्मदा जिले...

Nita Ambani Anant Aashray: जन्मदिन पर नीता अंबानी ने रखी अनंत...

Nita Ambani Anant Aashray: रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को महाराष्ट्र के कर्जत में ‘नीता मुकेश...

Bihar Ayush Admission 2026: BAMS, BHMS और BUMS की राउंड-3 काउंसलिंग...

Bihar Ayush Admission 2026, पटना: बिहार में आयुष मेडिकल कॉलेजों में दाखिले का इंतजार कर रहे NEET UG 2026 क्वालिफाई उम्मीदवारों के लिए राहत...