बोकारोः जिले में दो बाइकों के बीच हुई सीधी टक्कर में एक दंपत्ति बुरी तरह घायल हो गया। जिन्हें जख्मी हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया है।
![Accident : दो बाइक के बीच सीधी टक्कर, दंपत्ति की हालत गंभीर 1 दो बाइक के बीच सीधी टक्कर, दंपत्ति की हालत गंभीर](https://22scope.com/wp-content/uploads/2024/01/दंपत्ति-घायल-2-300x174.jpg)
दो बाइक के बीच सीधी टक्कर – मजदूरी कर बाइक से वापस घर लौट रहे थे दंपत्ति
यह घटना हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 11 के टीवी टावर के समीप की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जख्मी महिला खुशबू कुमारी तथा उनके पति विजय कुमार कालिंदी सेक्टर 5 स्थित मालती से मजदूरी कर बाइक से वापस घर लौट रहे थे।
ये भी पढ़ें- ईडी के समन पर सीएम का सीलबंद लिफाफे में जवाब….
तभी उनके बाइक में दूसरे बाइक ने जोरदार टक्कर मार दिया। इसके बाद घटना में गिरकर दोनों जख्मी हो गए। दोनों जख्मी सेक्टर 8 ए के गाड़ाबासा झोपड़ी कॉलोनी के निवासी हैं। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।