पिता ने पढ़ाई के लिए डाटा तो छात्र ने की खुदकुशी

रांची: डीपीएस के 10वीं के छात्र क्षितिज प्रांजल ने गुरुवार को जहर खाकर खुदकुशी कर ली। वह अपने माता- पिता के साथ डोरंडा के न्यू गांधीनगर स्थित स्मृति अपार्टमेंट में रहता था।

क्षितिज के पिता कारोबारी मनीष कुमार के बयान पर डोरंडा । पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने बताया कि उसे पढ़ाई के लिए डांटा गया था।

उससे कहा गया था कि परीक्षा नजदीक है, इसलिए पढ़ाई पर ध्यान दो। इससे वह नाराज था। उन्होंने बताया कि क्षितिज ने मच्छर मारने का स्प्रे पी लिया। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे वह पढ़ाई करने की बात कहकर कमरे में गया।

दोपहर 12:25 बजे मां ने उसे आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका होने पर परिजनों ने पीछे के दरवाजे से देखा तो वह अपने बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ा था।

किताब-कॉपियां बिखरी पड़ी थीं। इसके बाद दरवाजा तोड़कर आनन-फानन में उसे धुर्वा स्थित पारस अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दी।

डोरंडा थानेदार आनंद किशोर प्रसाद ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ की। पता चला कि पढ़ाई के दबाव के कारण वह परेशान था और इसी कारण उसने आत्महत्या की होगी।

हालांकि उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के मोबाइल को भी खंगाला जाएगा, ताकि मौत के कारणों का खुलासा हो सके। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में UAE का निवेश! दुबई में...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।...

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में पहुंचे...

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि जनता की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें न्याय दिलाना सरकार का...

Jamshedpur Womens University Convocation: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह,...

Jamshedpur Womens University Convocation: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह मंगलवार को एक्सएलआरआई सभागार में आयोजित किया गया। समारोह में झारखंड के राज्यपाल...