फ्लोर टेस्ट में शामिल होंगे हेमंत

305
हेमंत की गिरफ्तारी को चुनाता दनवाला याचिका पर सुनवाई
हेमंत सोरेन की ओर से हाइकोर्ट में दायर की गयी याचिका में संशोधन के लिए याचिका दायर की गयी है. हाइकोर्ट में दायर मूल याचिका में प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के समन को नियम विरुद्ध घोषित करने और पीड़क कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की गयी थी.
Advertisment

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चंपई सोरेन सरकार के फ्लोर टेस्ट में शामिल होंगे। कोर्ट ने इसकी अनुमति दे दी है। फ्लोर टेस्ट पांच फरवरी को निर्धारित है। उस दिन सुबह 11 बजे हेमंत को पुलिस कस्टडी में विधानसभा ले जाया जाएगा।

Advertisment
फ्लोर टेस्ट की प्रक्रिया पूरी होते ही उन्हें पुलिस फिर अपनी हिरासत में ले लेगी।

इस दौरान उन्हें मीडिया से दूरी बनाए रखने का निर्देश दिया गया है।

समय रहने पर जांच एजेंसी उस दिन आगे की पूछताछ जारी रख सकती है।

शनिवार दोपहर ढाई बजे ईडी के विशेष जज दिनेश राय की कोर्ट में इस पर सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने उन्हें फ्लोर टेस्ट में शामिल होने की इजाजत दे दी।

इससे पहले ईडी की ओर से दिल्ली के वरीय अधिवक्ता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बहस की और फ्लोर टेस्ट में शामिल होने की अनु मति देने का विरोध किया।

वहीं हेमंत सोरेन की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि इससे पहले भी जेल में रहते हुए कई विधायक फ्लोर टेस्ट में शामिल हुए हैं। इसलिए हेमंत सोरेन को भी इसकी अनुमति दी जाए। फिरकोर्ट ने उन्हें इजाजत दे दी।

फ्लोर टेस्ट की रणनीति तैयार, आज हैदराबाद से वापस लौटेंगे सत्ता पक्ष के विधायक

 

Advertisement