आर अश्विन ने तोड़ा 45 साल पुराना रिकॉर्ड, इंग्लैंड के खिलाफ दर्ज किया यह कारनामा

Desk. विशाखापट्टनम में दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी है। वहीं भारत के स्पिन गेंदबाज आर अश्विन ने 45 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। वे अब इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गये हैं। अश्विन के इंग्लैंड के खिलाफ 21 टेस्ट में 97 विकेट हो गये हैं। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भागवत चंद्रशेखर के नाम था।

बता दें कि दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को 106 रनों से हराया। भारत ने इंग्लैंड को 399 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम सिर्फ 192 रनों पर ही ढेर हो गई। वहीं पहले टेस्ट में भारत को 28 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। अब टीम इंडिया ने पिछली हार का बदला लेकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है।

वहीं दूसरे टेस्ट में सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट चटकाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में अश्विन के नाम अब 499 विकेट हो गए हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा।। बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज चल रही है। दोनों ही टीम एक-एक मैच जीत चुकी है।

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका में जहरीला खाना खाने से...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका ज़िले के मसालिया एजुकेशन ब्लॉक के तहत सपचाला पंचायत में ITI बिल्डिंग में स्थित दीनदयाल कौशल केंद्र में...

Hazaribagh 117 Acre Land Dispute: 117 एकड़ जमीन विवाद में झारखंड...

Hazaribagh 117 Acre Land Dispute: रांची स्थित झारखंड हाई कोर्ट ने हजारीबाग ज़िले के बरकठा सर्कल के मौजा-बेरो कला में 117.68 एकड़ विवादित जमीन...

Chaibasa News: मनोहरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर अचानक दो हिस्सों में बंटी...

Chaibasa News: रविवार दोपहर पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर एक मालगाड़ी के दो हिस्से हो गए क्योंकि उसकी कपलिंग खुल गई थी।...