Nishant Kumar 8 मार्च से करेंगे एक्टिव पॉलिटिक्स की शुरुआत, बिहार की राजनीति में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Bihar: बिहार की राजनीति से बड़ी खबर सामने आ रही है। सीएम आवास में चल रही बैठक खत्म हो गई है और इस बैठक में Nishant Kumar को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है।

नीरज कुमार ने कही बड़ी बात

बैठक खत्म होने के बाद बिहार विधान परिषद सदस्य और जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने बड़ा बयान दिया है। नीरज कुमार ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे Nishant Kumar जेडीयू की सदस्यता लेंगे और औपचारिक रूप से पार्टी जॉइन करेंगे।

Breaking: सीएम नीतीश कुमार के बेटे Nishant Kumar कल होंगे जेडीयू में शामिल, करेंगे बिहार का दौरा!

नीतीश कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया

उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बैठक में मौजूद सभी नेताओं और विधायकों को आश्वस्त किया है कि वे कहीं नहीं जा रहे हैं। उन्होंने साफ कहा है कि वे बिहार में भी रहेंगे और दिल्ली में भी पार्टी और सरकार पर नजर रखेंगे।

निशांत को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

वहीं जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने यह भी संकेत दिया कि Nishant Kumar की पार्टी में एंट्री के बाद उन्हें संगठन या बिहार की राजनीति में कोई बड़ी जिम्मेदारी भी दी जा सकती है।

8 मार्च को थामेंगे जेडीयू का दामन

सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार 8 मार्च से एक्टिव पॉलिटिक्स में अपना सफर शुरू करेंगे। जेडीयू ज्वाइन करने के बाद वे पिता सीएम नीतीश की तरह ही बिहार की यात्रा पर निकलेंगे। नीरज कुमार ने बताया कि Nishant Kumar पूरे बिहार का दौरा करेंगे और लोगों से बातचीत भी करेंगे।

 

 

 

 

 

 

 Ranchi Railway Station: रांची रेलवे स्टेशन का South Terminal दिसंबर तक...

 रांची रेलवे स्टेशन के साउथ टर्मिनल का 90 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है। 443 करोड़ की परियोजना के तहत दिसंबर तक...

CID Jharkhand: खूंटी में 22.46 लाख के फर्जी वेतन घोटाले की...

 खूंटी के स्पेशलाइज्ड इंडिया रिजर्व बटालियन में 22.46 लाख रुपये की फर्जी वेतन निकासी की CID जांच शुरू हुई है। एक आरोपी गिरफ्तार और...

RSS Office Attack: RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमला, Funding Connection में...

रांची RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले की जांच में NIA ने संदीप गुप्ता को हिरासत में लिया। पटना स्थित उसके दो फ्लैटों में तलाशी...