सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध

मधेपुरा : मधेपुरा सदर थाना परिसर में सदर एसडीएम धीरज कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन मधेपुरा एएसपी प्रवेंद्र भारती ने किया। इस संबंध में मधेपुरा एसडीएम ने लोगों से शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सरस्वती पूजा मनाने की अपील की। साथ ही डीजे नहीं बजाने और पूजा स्थल के आसपास हुड़दंगियों पर नजर रखने एवं इसकी सूचना पुलिस को देने की अपील किया।

उन्होंने कहा कि पूजा में डीजे बजाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। विसर्जन जुलूस के दौरान धार्मिक उन्माद वाले गीत बजाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा की पूजा समिति के सदस्यों को लाइसेंस लेना होगा एवं विसर्जन जुलूस का रूट चार्ट बताना होगा। वहीं मधेपुरा एएसपी प्रवेंद्र भारती ने कहा कि जिन लोगों ने लाइसेंस नहीं लिया है वह लाइसेंस प्राप्त कर लें। किसी भी तरह की असामाजिक तत्व पर पुलिस की पैनिक नजर रहेगी। बैठक में अंचलाधिकारी योगेंद्र दास, सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद ध्यानी यादव, समाजसेवी शौकत अली, शुभम बिरुली, सुमित कुमार, हिमांशु कुमार, प्रिंस कुमार और अमित कुमार अन्य उपस्थित थे।

रमण कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...