सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध

मधेपुरा : मधेपुरा सदर थाना परिसर में सदर एसडीएम धीरज कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन मधेपुरा एएसपी प्रवेंद्र भारती ने किया। इस संबंध में मधेपुरा एसडीएम ने लोगों से शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सरस्वती पूजा मनाने की अपील की। साथ ही डीजे नहीं बजाने और पूजा स्थल के आसपास हुड़दंगियों पर नजर रखने एवं इसकी सूचना पुलिस को देने की अपील किया।

उन्होंने कहा कि पूजा में डीजे बजाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। विसर्जन जुलूस के दौरान धार्मिक उन्माद वाले गीत बजाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा की पूजा समिति के सदस्यों को लाइसेंस लेना होगा एवं विसर्जन जुलूस का रूट चार्ट बताना होगा। वहीं मधेपुरा एएसपी प्रवेंद्र भारती ने कहा कि जिन लोगों ने लाइसेंस नहीं लिया है वह लाइसेंस प्राप्त कर लें। किसी भी तरह की असामाजिक तत्व पर पुलिस की पैनिक नजर रहेगी। बैठक में अंचलाधिकारी योगेंद्र दास, सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद ध्यानी यादव, समाजसेवी शौकत अली, शुभम बिरुली, सुमित कुमार, हिमांशु कुमार, प्रिंस कुमार और अमित कुमार अन्य उपस्थित थे।

रमण कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Pink Bus Service: महिलाओं के सुरक्षित सफर की नई तस्वीर,...

Bihar Pink Bus Service: बिहार में महिलाओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पिंक बस सेवा संचालित...

Bihar Flood 2026: बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे सम्राट चौधरी, अधिकारियों...

Bihar Flood 2026: बिहार में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय...

Miranda House Cryptic Crossword Competition 2026: मिरांडा हाउस क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में...

Miranda House Cryptic Crossword Competition 2026: मिरांडा हाउस, दिल्ली में मिरांडा हाउस क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थानों...