पटना : राजधानी पटना में आयकर विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की है। आयकर विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, सरकारी महकमो को बेल्ट्रन के माध्यम से डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत अन्य मानव बल मुहैया कराने वाली कंपनी उर्मिला इंफोटेक के पटना समेत 10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की कार्रवाई चल रही है।
उर्मिला इंफोटेक नामक यह कंपनी अविनाश कुमार सिंह की है। इनके पटना के खाजपुरा स्थित आवास और पाटलिपुत्र कॉलोनी में टेक्नोलॉजी पार्क कार्यालय में आयकर विभाग ने की एक साथ छपेमारी की है। दिल्ली में भी इनके दो ठिकाने बताए जा रहे हैं।
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट







