Ranchi: प्रेम प्रकाश के ऑफिस में ईडी की रेड, झारखंड-बिहार समेत 17 ठिकानों पर छापेमारी

रांची : झारखंड-बिहार समेत 17 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है.

वहीं राजधानी रांची स्थित हरमू के वसुंधरा में ईडी ने छापा मारा है.

वसुंधरा में प्रेम प्रकाश के ऑफिस और घर में छापेमारी हो रही है.

यहां ईडी की सबसे बड़ी टीम छापेमारी में शामिल हुई है

और काफी संख्या में सीआरपीएफ की तैनाती की गई है.

बताया जा रहा है कि प्रेम प्रकाश के कई ठिकानों पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है.

वहीं ईडी ने अमित अग्रवाल को पूछताछ के लिए बुलाया है.

अधिवक्ताा राजीव कुमार को ईडी ने आठ दिनों का रिमांड लिया है, जहां उनसे पूछताछ जारी है.

prem prakash1 22Scope News

राजद के कई नेताओं के ठिकानों पर रेड

बिहार और झारखंड में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई और ईडी ने छापेमारी की है.

बताया जा रहा है कि सीबीआई ने जॉब के बदले जमीन मामले में पटना में राजद एमएलसी सुनील सिंह

और सांसद अशफाक करीम, राज्यसभा सांसद फैयाज अहमद, लोजपा नेता राजेश वर्मा के

ठिकानों पर केंद्रीय जांच एजेंसी की छापेमारी हो रही है.

राज्यसभा सांसद फैयाज अहमद के मधुबनी स्थित आवास पर सीबीआई ने रेड मारा है.

आवास के बाहर सीआरपीएफ की तैनाती कर दी गई है.

लोजपा नेता राजेश वर्मा के घर आयकर विभाग एवं ईडी की संयुक्त छापेमारी

भागलपुर के पूर्व डिप्टी मेयर एवं लोजपा नेता राजेश वर्मा के घर पर केंद्रीय जांच एजेंसी ने छापा मारा है.

उनके बिहार एवं झारखंड स्थित सभी सोने चांदी की दुकानों पर छापा पड़ा है.

वहीं नाथनगर के सामाजिक नेता विजय यादव के घर पर आयकर विभाग एवं ईडी की संयुक्त छापेमारी जारी.

जानबूझकर किया जा रहा छापेमारी- सुनील सिंह

बिहार में राजद नेता यहां सीबीआई की छापेमारी ऐसे वक्त पर हुई,

जब बुधवार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होना है.

वहीं, आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने कहा, यह जानबूझकर किया जा रहा है. इसका कोई मतलब नहीं है. वे यह सोचकर जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करा रहे हैं कि डर के मारे विधायक उनके पक्ष में आ जाएंगे.

17 ठिकानों पर छापेमारी

केंद्रीय एजेंसी ने झारखंड, तमिलनाडु, बिहार और दिल्ली में 17 ठिकानों पर छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि ईडी ने ये कार्रवाई अवैध खनन और जबरन वसूली के मामले में छापेमारी हुई है. ये छापे प्रेम प्रकाश से जुड़े ठिकानों पर बताए जा रहे हैं. प्रेम प्रकाश के राजनेताओं के साथ मजबूत संबंध बताए जाते हैं. झारखंड में सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से पूछताछ के बाद ये छापेमारी की गई है.

Saffrn

Trending News

पटना गोलीकांड मामला : सिविल कोर्ट में खान सर ने किया...

पटना : बिहार के चर्चित शिक्षक खान सर ने गोलीकांड मामले में शनिवार यानी छह जून को पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया।...

मुख्यमंत्री ने कहा- अंतर्राष्ट्रीय खेलों को बिहार में ओलंपिक स्तर की...

पटना : संकल्प सभागार में खेल विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित बैठक में खेल...

आयरलैंड-इंग्लैंड के साथ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, बिहार...

पटना : आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के साथ-साथ एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान शनिवार यानी छह जून को किया गया है। मेंस...

शरारती तत्वों द्वारा घर के बाहर खड़ी बाइक में लगायी आग,...

भोजपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नगर टोला में शरारती तत्वों द्वारा घर के बाहर खड़ी बाइक में आग लगा...

निजी अस्पताल में अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, विधानसभा अध्यक्ष ने...

गयाजी : मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद बिहार के अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img