Advertisement
Advertisement

भाई वीरेंद्र का बड़ा बयान, कहा- 12 तारीख को जो होगा पूरा देश देखेगा

पटना : राष्ट्रीय जनता दल के विधायक और वरिष्ठ नेता भाई वीरेंद्र ने आज एक बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि 12 तारीख को जो होगा पूरा देश देखेगा। 11 फरवरी को जनता दल यूनाइटेड (JDU) विधायक दल की बैठक पर उन्होंने कहा कि विधायकों को बैठक कर एकजुट करने का जो प्रयास हो रहा है वह सफल नहीं होगा। सभी लोग सीएम नीतीश कुमार के विरोध में हैं। इसीलिए हमारी तरफ आना चाहते हैं।

भाई वीरेंद्र ने कहा कि हम किसी को तोड़ते नहीं है वह खुद परेशान है इसलिए आ रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि 12 तारीख को जो खेला होगा वह खेल आप लोग देख लीजिएगा। नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात पर राजद नेता के कहा कि वे भागे-भागे यहां से प्रधानमंत्री से मिलने गए। डर नहीं था तो मिलने क्यों गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से यह कहने गए हैं कि आप हमको यही रहने दे हम कहीं नहीं जाएंगे। यहां भी आए थे तो यही कहते थे कि मर जाएंगे लेकिन बीजेपी में नहीं जाएंगे।

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 10 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 10 नवंबर 2026 (मंगलवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Munger Shastri Chowk Fire: शास्त्री चौक पर कैसे लगी आग? पटाखे...

Munger Shastri Chowk Fire: दीपावली के दौरान पटाखे की एक चिंगारी ने मुंगेर के शास्त्री चौक पर अफरा-तफरी मचा दी। मोटरसाइकिल रिपेयरिंग दुकानों के...

Teachers Salary Payment Before Chhath: छठ से पहले शिक्षकों को बड़ा...

Teachers Salary Payment Before Chhath: छठ महापर्व से पहले जिले के सभी 17,069 शिक्षकों को वेतन भुगतान करने के लिए शिक्षा विभाग ने कवायद...