ट्रक ने बस में मारी जोरदार टक्कर, 3 लोग गंभीर, बनारस रेफर

कैमूर : बिहार के कैमूर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। सासाराम से कैमूर के हाटा जा रही यात्री बस को पीछे से आ रही ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी। ट्रक के टक्कर से बस गढ्ढे में जा गिरी। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग के पुसौली फकराबाद के पास घटी। बताया जाता है कि घटना करीब डेढ़ बजे की है।

जानकरी के अनुसार सासाराम से हाटा चैनपुर को चलने वाली यात्री बस पुसौली हो कर हाटा आ रही थी। जैसे ही यात्री बस पुसौली के पास पहुंच कर यात्रियों को उतार रही थी तभी पीछे से आ रही ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जानकरी के अनुसार करीब तीन लोगों को गंभीर अवस्था में वाराणसी रेफेर कर दिया गया। कई लोगों का प्राथमिक उपचार कुदरा-मोहनिया पीएचसी में किया जा रहा है। कई लोगों को भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी से बाहर निकाला गया।

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

NH-27 पर दर्दनाक हादसा, बिजली के खंभे से टकराई मुर्गी लदी...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के चकिया से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एनएच-27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौके...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा पहुंचे...

भोजपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण की न्यायिक जांच...

Garhwa में बंद हुआ ‘Coffee With SDM’ कार्यक्रम, 75 हफ्तों की...

Garhwa Coffee With SDM: गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में पूर्व सदर एसडीएम संजय कुमार द्वारा शुरू किया गया चर्चित जनसंवाद कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ इन...