Commercial Advertisment

लोकसभा चुनाव में करीब 97 करोड़ लोग डालेंगे वोट, दो करोड़ नये वोटर्स

दिल्ली. इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव में करीब 97 करोड़ लोग मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसकी जनकारी चुनाव आयोग ने दी है। हालांकि अभी तक चुनाव आयोग ने आम चुनाव की तारीख की घोषण नहीं की है, लेकिन यह अप्रैल-मई में संभावित है। इसको लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां भी शुरू कर दी है।

लोकसभा चुनाव में दो करोड़ नये वोटर्स

दरअसल, चुनाव आयोग ने वोटर्स से जुड़ी स्पेशल समरी रिवीजन 2024 रिपोर्ट जारी की है। इसमें आयोग ने बताया है कि पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए छह प्रतिशत ज्यादा वोटर्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। इसमें दो करोड़ नये वोटर्स है। वहीं वोटर लिस्ट से 1 करोड़ 65 लाख 76 हजार 654 लोगों के नाम को हटा दिया गया है, इनमें वे लोग शामिल हैं, जिनकी या तो मौत हो चुकी या वे दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके हैं।

एनडीए और इंडिया गठबंधन में मुकाबला

बता दें कि अभी लोकसभा चुनाव की डेट का ऐलान नहीं हुआ है। वहीं चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन और कांग्रेस नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन के बीच है। हालांकि चुनाव पूर्व सर्वे रिपोर्ट में एनडीए गठबंधन, इंडिया गठबंधन से काफी आगे है और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से एनडीए की सरकार बनती हुई दिख रही है।

Bihar Home Department Review Meeting: बिहार गृह विभाग में लंबित मामलों...

Bihar Home Department Review Meeting, पटना: बिहार के गृह विभाग में लंबित सरकारी मामलों के निष्पादन को लेकर प्रधान सचिव पंकज कुमार ने सख्त...

Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: मुजफ्फरपुर के गोबरसही में गैस पाइपलाइन फटने...

Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित गोबरसही इलाके में भूमिगत गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। सड़क...

Patna Flight Cancelled: पटना से बेंगलुरु जाने वाले यात्री ध्यान दें!...

Patna Flight Cancelled: नवंबर में पटना और बेंगलुरु के बीच हवाई यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। एयर इंडिया एक्सप्रेस...