…और अचानक अज्ञात लोगों ने चला दी गोली, बचने के लिए….

हजारीबागः हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गोली चलने की घटना सामने आई है, जहां मुफ्फस्सिल थाना क्षेत्र के भीलवाड़ा गांव निवासी इदरीश अंसारी अपनी जमीन देखने गांव के ही बाहर गए हुए थे।

ये भी पढ़ें-लूटपाट एवं छिनतई मामले में दो गिरफ्तार 

जहां दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें अपने पास बुलाया। उनसे कुछ कहासुनी होने लगी इसी बीच दोनों अज्ञात व्यक्तियों ने इदरीश अंसारी ऊपर बंदूक सटा दी। बचने के क्रम में एक गोली हाथ में तथा एक गोली जांघ में लग गई।

गोली चलाने के बाद अपराधी फरार

बचने के लिए जब इदरीश अंसारी हल्ला करने लगे तो दोनों व्यक्ति वहां से फरार हो गए। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें-Pakur Breaking-डैम में डूबने से मासूम की मौत, अभी तक नहीं मिला शव 

जहां स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। पूरा मामला जांच का है तथा जांच के बाद ही यह पता चल पाएगा कि इदरीश अंसारी पर गोली क्यों चलाई गई है।

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...

Simdega Brown Sugar Case: सिमडेगा में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार...

झारखंड के सिमडेगा में पुलिस ने ब्राउन शुगर के कथित अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 8.3 ग्राम ब्राउन...