Commercial Advertisment

Bermo : दिनदहाड़े बाजार में चली गोली, प्रिंस खान के गुर्गे की आशंका…

Bermo : बेरमो थाना क्षेत्र में गोली चलने के खबर आई है। बेरमो के फुसरो में ज्ञान ज्वेलर्स, मेघदूत मार्केट में गोली चली है। बाइक सवार अपराधियों ने गोली चलाई है। अपराधियों ने एक राउंड गोली चलाई है वह गोली ज्ञान ज्वेलर्स के सामने शीसा में लगा। दोनों बाइक सवार फायरिंग करते हुए फुसरो से बैंक मोड़ की तरफ भागते चले गए।

17 मई को भी चली थी गोली

बीते 17 मई को भी मोती अलंकार ज्वेलर्स फुसरो में अपराधियों के द्वारा फायरिंग की गई थी। इस गोलीबारी में दुकान संचालक बाल-बाल बचा था। गोलीकांड के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया गया था एवं बाजार की सभी दुकानें बंद कर दी गई थी।

ये भी पढ़ें- Pakur : दो युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार, अन्य फरार… 

हालांकि घटना के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई थी। 17 मई को हुई घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे बेरमो डीएसपी वशिष्ठ नारायण सिंह ने दुकानदारों को आस्वस्थ किया था की 48 घंटे के अंदर हम लोग अपराधियों तक पहुंच जाएंगे और गिरफ्तार कर लेगें। जिसके बाद दुकानदार सड़क पर से हटे थे।

प्रिंस खान का आ रहा है नाम

पर वे नाकाम रहे थे इसी का नतीजा है कि आज ठीक एक महाने के अंदर में गोलीबारी की यह दूसरी घटना है।अपराधियों के द्वारा ज्वेलरी के दुकान पर फायरिंग कर अपनी धमक पहुंचाने और डर पैदा करने का प्रयास किया गया है।

ये भी पढ़ें- गढ़वा में ACB की बड़ी कार्रवाई, घूस लेते BPO रंगेहाथ गिरफ्तार… 

ज्ञात हो कि धनबाद के प्रिंस खान के लोगों द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया जा रहा है पुलिस द्वारा इस बात की पुष्टि की गई है। आज सुबह जैसे ही दुकान खोला गया अपराधियों द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है जिससे गुस्साए दुकानदार एकत्रित होकर सड़क को अवरुद्ध कर दिए हैं।

Bihar Tallest Sardar Patel Statue: बिहार में स्थापित होगी सरदार पटेल...

Bihar Tallest Sardar Patel Statue, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा...

Chirag Paswan Birthday: जन्मदिन पर भावुक हुए चिराग पासवान, पिता रामविलास...

Chirag Paswan Birthday, पटना: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपना जन्मदिन पटना में पार्टी नेताओं और...

Giridih Environment Awareness Campaign: गिरिडीह में बीएड प्रशिक्षुओं की अनूठी पहल,...

Giridih Environment Awareness Campaign: पर्यावरण संरक्षण और सोशल मीडिया के सकारात्मक इस्तेमाल को लेकर गिरिडीह के के.एन. बक्शी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के बीएड प्रशिक्षुओं...