Breaking : Garwha में दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या…

Garwha : गढ़वा में आज दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर के गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के पचपड़वा बाजार में घटी।

जहां दिनदहाड़े अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृत युवक की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के महुलिया नवाडीह गांव निवासी तैयब अंसारी के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि तैयब अंसारी पचपड़वा बाजार में कुछ काम के लिए गया था। इस दौरान स्कॉर्पियो से आए हुए अज्ञात अपराधियों ने उसपर गोली चला दी। जिसमें तैयब अंसारी के सिर में गोली लगी है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का कारण फिलहाल परिजन कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस सदर अस्पताल पहुंच गई है।

इधर इस संबंध में थाना प्रभारी वृज कुमार ने अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोली मारकर हत्या की गई है। सूचना के बाद पुलिस सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घटना क्यों घटी है। इसकी जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं।

Rupi Soren Funeral: नेमरा में पंचतत्व में विलीन हुईं रूपी सोरेन,...

Rupi Soren Funeral: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी स्वर्गीय रूपी सोरेन का गुरुवार को...

Bihar MSME Policy 2026: 1 करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाने का...

Bihar MSME Policy 2026, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बिहार एमएसएमई नीति 2026 का लोकार्पण किया।...

JP Narayan Death Anniversary: सम्राट चौधरी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को...

JP Narayan Death Anniversary, पटना: लोकनायक स्वर्गीय जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को पटना में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।...