Advertisment

मनीष सिसोदिया को राहत, इस वजह से तीन दिनों की मिली अंतरिम बेल

दिल्ली. कथित दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को कोर्ट से थोड़ी राहत मिली है। उन्हें तीन दिनों कि अंतरिम बेल मिली है। वे 13 से 15 फरवरी तक जेल से बाहर रह सकेंगे। बताया जा रहा है कि उन्होंने भतीजी की शादी के लिए कोर्ट राहत मांगी थी। इस पर कोर्ट ने उन्हें तीन दिनों की अंतरिम बेल दी है।

मनीष सिसोदिया को राहत

बता दें कि इससे पहले भी दिल्ली की निचली अदालत ने उन्हें राहत दी थी। कोर्ट ने उन्हें उनकी बीमार पत्नी से मिलने की अनुमति दी थी। इसके तहत वे सप्ताह में एक दिन अपनी पत्नी से कस्टडी पैरोल में मिल सकते थे। इसको लेकर कोर्ट ने आदेश जारी किया था।

इस मामले में मनीष सिसोदिया जेल में

बता दें कि कथित शराब घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया पिछले करीब एक साल से जेल में बंद है। उन्हें इस घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पिछले साल 26 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। तब से वे जेल में ही है। इस बीच उन्होंने कई बार जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की, लेकिन उनकी जमानत स्वीकार नहीं की गयी।

अरविंद केजरीवाल से भी होगी पूछताछ

बता दें कि इसी शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह जेल में बंद है। उन्हें पिछले साल अक्टूबर में गिरफ्तार किया गया था। साथ ही इसी मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए ईडी ने पांच बार समन जारी कर चुका है, लेकिन केजरीवाल ने इसे नजर अंदाज किया है।

LNMI में पढ़ने वाले 100 छात्रों को हर सत्र विदेश भेजेगी...

 बिहार के LNMI में हर सत्र 100 विद्यार्थियों को एक महीने के लिए विदेश भेजने की योजना है। AI, क्वांटम कंप्यूटर और अर्बन पॉलिसी...

 Bihar Cooperative Policy:बिहार में सहकारिता से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था, नई Policy...

 बिहार में सहकारिता नीति 2026 से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। रैयाम में आदर्श शुगर कॉम्प्लेक्स, तरकारी बूथ और रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे। Bihar...

Bihar Fisheries Cooperative: बिहार में मत्स्यजीवी सहकारी समितियों का विस्तार, जिला...

 बिहार में मत्स्यजीवी सहकारी समितियों को मजबूत करने के लिए जिला और प्रमंडल स्तर पर संघ तथा राज्यस्तरीय परिसंघ के गठन पर सहमति बनी...