मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत, 7 मई तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

दिल्ली. खबर राजधानी दिल्ली से है। शराब घोटाला मामले में जेल में बंद दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ा दी है। बता दें कि मनीष सिसोदिया को पिछले साल फरवरी में गिरफ्तार किया गया था, तब से वे जेल में बंद है।

मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत

वहीं इस शराब घोटाला मामले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कल ही कोर्ट ने झटका देते हुए  उनकी न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ा दी थी। कल केजरीवाल की न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने पर कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इसके बाद कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ा दी है।रविंद केजरीवाल को झटका Cesto mart add 24 22Scope News

अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार

बता दें कि, शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को रात में पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद 22 मार्च को ईडी ने उन्हें दिल्ली के रउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया था। यहां ईडी ने सीएम केजरीवाल से पूछताछ के लिए कोर्ट से 10 दिनों की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने छह दिनों की ही रिमांड दी थी। रिमांड अवधी पूरी होने के बाद उन्हें न्यायिक हारिसत में जेल भेज दिया गया है।

Illegal coal seized in Khalari: खलारी के बिलारी रोड में झाड़ियों...

Illegal coal seized in Khalari: पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में अवैध कोयला खनन, चोरी, भंडारण और परिवहन के खिलाफ सीआईएसएफ का अभियान जारी है। इसी...

JPSC Exam Scam: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते समेत 5 आरोपियों की...

JPSC Exam Scam: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित धांधली के मामले में मंगलवार को पांच आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर...

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...