शादी समारोह में 3-4 राउंड फायरिंग, 2 गिरफ्तार

पटना : 3-4 राउंड फायरिंग – पुलिस मुख्यालय के लाख निर्देश के बावजूद भी हर्ष फायरिंग रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस मुख्यालय ने कई बार निर्देश जारी किया है कि हर्ष फायरिंग किसी भी समारोह ना करें अन्यथा उनका लाइसेंस भी रद्द कर दिया जाएगा। साथ-साथ उन पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। उसके बावजूद भी लोग हर्ष फायरिंग करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

इसी कड़ी में कोतवाली थाना और बुद्ध कॉलोनी थाना के बॉर्डर पर स्थित लेडिस स्टीफन मैरिज हॉल में मंगलवार की देर रात हर्ष फायरिंग का मामला प्रकाश में आया है। जहां शादी समारोह में 3-4 राउंड फायरिंग की बात सामने आई है। वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा फायरिंग करने वाले लड़के की पिटाई भी की गई। जिसके बाद मौके पर कोतवाली थाने की पुलिस पहुंचकर वहां से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से लाइसेंसी एक राइफल और 17 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

3-4 राउंड फायरिंग

वहीं जिस पिस्टल से फायरिंग की गई थी उसे पिस्टल को बरामद करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। विधि-व्यवस्था डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद में मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की देर रात शादी समारोह में तीन राउंड गोली चलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची जहां फायरिंग करने वाले युवक को बारातियों के द्वारा पीटा जा रहा था। जिसे छुड़ाकर थाने लेकर आया गया। साथ ही एक लाइसेंसी राइफल 17 जिंदा कारतूस के साथ व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। वहीं फरार चल रहे बाकी साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार करने में जुटी है।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

NIA Prince Khan Dhanbad: प्रिंस खान पर कस रहा शिकंजा! NIA...

NIA Prince Khan Dhanbad: फरार गैंगस्टर प्रिंस खान से जुड़े मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम धनबाद पहुंची। जानकारी...

Bokaro Sector 12E Building Collapse: क्वार्टर ध्वस्त होने की जांच रिपोर्ट...

Bokaro Sector 12E Building Collapse: बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-12E स्थित क्वार्टर संख्या 1290 के अचानक जमींदोज होने की घटना की जांच पूरी हो...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ की वर्तमान स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस...