Bihar में नहीं थम रही हर्ष फायरिंग, गोली लगने से डांसर की मौत…

दरभंगा: बिहार में शादियों में हर्ष फायरिंग का मामला आम होता जा रहा है। पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद हर्ष फायरिंग पर लगाम नहीं लग पा रहा है। कई बार हर्ष फायरिंग के दौरान बड़े हादसे भी होते रहे हैं लेकिन लोग मानने के लिए तैयार नहीं हैं। ऐसी ही घटना दरभंगा से सामने आई है जहां हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक नर्तकी की मौत हो गई। घटना दरभंगा एक जाले थाना क्षेत्र के जोगियारा गांव की है जहां एक शादी समारोह के मेहंदी रस्म के दौरान हर्ष फायरिंग में एक महिला नर्तकी की मौत हो गई। Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar 

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार जोगियारा गांव निवासी रामविनय सिंह के घर में आयोजित एक मेहंदी समारोह में चार महिला नर्तकियों को बुलाया गया था। कार्यक्रम देर रात शुरू हुई और इस दौरान कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें – WJAI संवाद: संविधान में आजादी पर भी हैं बंदिशें, डिजिटल मीडिया को रखना चाहिए ध्यान…

घटना के बारे में एक अन्य नर्तकी ने बताया कि कार्यक्रम शुरू होने के बाद जब हमलोग स्टेज पर आये तो मंच के पास से नीचे बैठे लोग लगातार फायरिंग कर रहे थे। हर्ष फायरिंग के दौरान एक गोली मृतिका नर्तकी शानू खान के पेट में लग गई और वह मंच पर गिर गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया वहीं मौके पर मौजूद सभी लोग भाग खड़े हुए। मामले सदर एसडीपीओ 2 ज्योति कुमारी ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  देश में कोई भी नहीं है Minority, संविधान ने सबको दिया है बराबर अधिकार, राज्यपाल ने वक्फ कानून पर भी…

Saffrn

Trending News

दिनदहाड़े हथियार के बल पर 6 लाख की लूट, इलाके में...

मधुबनी : मधुबनी जिले के जयनगर में अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर छह लाख रुपए की लूट की अंजाम दिया। घटना के...

रांची पहाड़ी मंदिर गेट पर नशेड़ियों का तांडव: गरीब दुकानदार के...

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के सुप्रसिद्ध और पवित्र पहाड़ी मंदिर परिसर के समीप असामाजिक और नशेड़ी तत्वों का हौसला इस कदर बढ़ गया...

PMCH के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में लगी आग, 3 दमकल गाड़ियों ने...

पटना : पटना के सबसे बड़े पटना मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (PMCH) के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रथम तल पर सोमवार को भीषण आग लगने...

तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर : साइकिल सवार 2 भाइयों को...

कैमूर : कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के नरहन गांव के समीप लिंक सड़क पर सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 12...

हत्या मामले का खुलासा, महज 4 घंटे में पुलिस ने नाबालिग...

अररिया : नगर थाना क्षेत्र के बलुआ वार्ड नंबर-4 में रविवार को सगे भतीजे ने अपने ही चाचा को गोली मारकर हत्या का मामला...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img