दीपंकर ने कहा- गरीबों की लड़ाई को रोकने व उनके आवाज को खामोश कर देने की हो रही है साजिश

216
दीपंकर ने कहा- गरीबों की लड़ाई को रोकने व उनके आवाज को खामोश कर देने की हो रही है साजिश
Advertisment

आरा : भाकपा माले जिला कार्यालय में आज प्रेसवार्ता किया गया। भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि मनोज मंज़िल और उनके साथ और 22 सक्रिय साथियों जिसमे 90 के उम्र तक की सजा पूरी तरह से झूठे मुकदमा जो राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित भाजपा की साजिश का हिस्सा है। ये दुर्भाग्य की बात है। जो सजा दी गई वह तथ्य पर आधारित नहीं है। जो अन्याय है।

Advertisment

मनोज मंज़िल लगतार न्याय के लिए लड़ते रहे हैं। गरीबों-दलितों के अधिकार के लिए लड़ते रहें हैं। सामाजिक उत्पीड़न, आर्थिक शोषण, बिहार के पिछड़ेपन के खिलाफ बच्चों के पढ़ाई और किसानों की खेती के लिए लड़ते रहें हैं। लेकिन आज उनके साथ ही इतना बड़ा अन्याय हो गया।

जाहिर है कि भोजपर और बिहार में गरीबों की लड़ाई को रोकने और उनके आवाज को खामोश कर देने की साजिश है। इसके साथ हीआज के दौर में पूरे देश मे विपक्ष पर जबरदस्त हमला हो रहा है। विपक्ष के सरकारों को चलने नही दिया जा रहा है। सांसदों को निलंबित कर दिया गया। पूरे विपक्ष पर हमला है तो हमारे नेताओं पर भी हमला है। इसके खिलाफ पूरे बिहार और देश मे मिल कर लड़ेंगे। जो कानूनी प्रक्रिया है उसे लड़ेंगे और जनता के अदालत में इस बात को ले जाएंगे।

उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि अलग-अलग दौर में अलग-अलग तरीके आए जनता के दावेदारी को कुचलने की कोशिश हुआ। कभी जनसंहार तो कभी नेताओ की हत्या की गई। आज इस नए दौर में भाजपा के नेतृत्व में सामंती ताकते गरीबों के दावेदारी को कुचलने की कोशिश कर रही है। जिसके खिलाफ भोजपुर ही नही पूरा बिहार लड़ेगा और इस को चकनाचूर करेगा। कल गड़हनी में हमारे सक्रीय साथियों का बैठक है जिसमे आगे की रणनीति बनाएंगे। एक सप्ताह पूरे भोजपर में यह विरोध कार्यक्रम चलेगा।

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Advertisement