राजू यादव होंगे भाकपा माले के तरारी विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवार

आरा :रारी विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाकपा-माले जिला कार्यालय में इंडिया गठबंधन का एक प्रेसवार्ता हुआ। जिसमें भाकपा-माले के जिला सचिव जावहार लाल सिंह, सांसद सुदामा प्रसाद, उम्मीदवार राजू यादव, पूर्व विधायक विजेंद्र यादव,  राजद के वरिष्ठ नेता अशोक राम,  जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश बिंद, वीआईपी जिला अध्यक्ष इंदु सिंह, ऐपवा जिला सचिव कयामुद्दीन सहित कई नेता मौजूद थे। इंडिया गठबन्ध ने बिहार विधानसभा उपचुनाव-2024 के लिए भाकपा-माले ने तरारी विधानसभा सीट से छात्र-युवा आंदोलन की क्रांतिकारी आवाज का. राजू यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है. कल 21 अक्टूबर 24 को पीरो अनुमंडल कार्यालय में नामांकन होगा। गठबंधन के नेताओं ने कहा कि हम सभी एकजुटता के साथ गठबंधन उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव लड़ेंगे और प्रचार करेंगे। तरारी की जनता धनबल और बाहुबल, बोल्डोजर के खिलाफ जनता लोकप्रिय नेता को चुनेगी। तरारी क्रांतिकारियों और समाजवादियों की धरती है।

छात्र-युवा आंदोलन की क्रांतिकारी आवाज राजू यादव

बिहार विधानसभा उपचुनाव-2024 के लिए भाकपा-माले ने तरारी विधानसभा सीट से छात्र-युवा आंदोलन की क्रांतिकारी आवाज राजू यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। राजू यादव किसी परिचय के मोहताज नहीं। 2019 के लोकसभा चुनाव में वे आरा लोकसभा सीट से महागठबंधन समर्थित भाकपा-माले उम्मीदवार थे। तकरीबन चार लाख 20 हजार वोट लाकर उन्होंने भाजपा उम्मीदवार को काफी कड़ी टक्कर दी थी। अंततः 2024 में आरा संसदीय सीट भाकपा-माले ने जीत ली। सुदामा प्रसाद संसद पहुंच गए और उनके द्वारा खाली की गई तरारी सीट पर उपचुनाव हो रहा है। वहीं से राजू यादव महागठबंधन समर्थित भाकपा-माले उम्मीदवार बनाए गए हैं।

भोजपुर के क्रांतिकारी किसान संघर्ष की आबो-हवा में राजू यादव का जन्म 19 जनवरी 1982 को अगिआंव प्रखंड के गोरपा गांव में हुआ। उनके पिता स्व. रामतवक्या सिंह उर्फ रमेश जी फौज में थे और इलाके में काफी लोकप्रिय थे। गंभीर बीमारी के कारण 1990 में उनकी मृत्यु हो गई। पिता के असामयिक मौत के कारण उनका बचपन काफी कठिनाइयों में बीता। गांव की शिक्षा पूरी करके वे आगे की पढ़ाई के लिए आरा आ गए। आरा में पढ़ाई के दौरान ही भाकपा-माले के छात्र संगठन आइसा से जुड़े और जल्दी ही अपनी सहजता के कारण छात्रों के बीच लोकप्रिय हो गए। उन्होंने कई छात्र आंदोलनों का नेतृत्व किया और पूरे शाहाबाद में आइसा के निर्माण में बड़ी भूमिका अदा की। 2006 में जैन कॉलेज आरा से स्नातक और फिर एमए व एलएलबी की उपाधि हासिल की।

यह भी देखें :

आपको बता दें कि 2010 में वे आइसा के बिहार राज्य अध्यक्ष बने। उन्होंने इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य अध्यक्ष की जवाबदेही का भी निर्वहन किया। फिलहाल वे अखिल भारतीय किसान महासभा के मोर्चे पर कार्यरत हैं। राजू यादव ने 2010 में पहली बार आरा जिले के बड़हरा विधानसभा से चुनाव लड़ा और सम्मानजनक वोट हासिल किया। 2014 के लोकसभा चुनाव में आरा संसदीय क्षेत्र से भाकपा-माले ने इस युवा नेता को अपना प्रत्याशी बनाया और तब राजू यादव ने एक लाख से अधिक वोट हासिल किया था। 2015 में एक बार फिर से वे संदेश विधानसभा से मैदान में उतरे और लगभग 18 हजार वोट हासिल किया।क्रांतिकारी विचारों के प्रतिबद्ध इस युवा नेता को भाकपा-माले ने एक बार फिर चुनाव के मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़े : बेलागंज सीट से मनोरमा देवी को JDU ने बनाया उम्मीदवार

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Jharkhand Rail Project Approval: झारखंड में रेलवे का नया अध्याय! ₹3,907...

Jharkhand Rail Project Approval: केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली लगभग ₹3,907 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इस...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...