नवादा : नवादा जिले के नवादा हिसुआ रोड से अज्ञात युवकों के द्वारा पिता और पुत्र के साथ मारपीट कर मोटरसाइकिल और मोबाइल लूट मामले में पुलिस ने दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मुख्यालय डीएसपी कल्याण आनंद ने प्रेसवार्ता कर पत्रकारों को बताया कि आशीष कुमार नवादा शहर के सोनार पट्टी रोड में अपने सैलून की दुकान बंद कर अपने पिता के साथ घर जा रहे थे। इसी दौरान नवादा हिसुआ मार्ग कॉन्वेंट स्कूल के समीप आठ से 10 की संख्या में रहे अज्ञात अपराधियों ने लाठी डंडे से मारपीट कर मोटरसाइकिल एवं मोबाइल छीनकर भाग गए।
पुलिस ने एक टीम गठित कर 48 घंटे के अंदर पुलिस ने दो अभियुक्त को उसके घर महुली से गिरफ्तार कर ली है। साथ लूटी गई मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त अमन कुमार और सचिन कुमार महुली से गिरफतार किया गया है। शेष अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
अनिल शर्मा की रिपोर्ट







