Advertisment

और हो गया मंत्रिमंडल का विस्तार, बसंत सोरेन को मिला ये विभाग !

रांचीः चंपई सोरेन की नई सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। आज 9 मंत्रियों के साथ मंत्रिमंडल पूरा हो गया है। अब झारखंड की नई सरकार में कुल 11 मंत्री बने हैं। आज सभी मंत्रियों ने शपथ ले लिया है।

ये भी पढ़ें-गुरुजी का मिला था आशीर्वाद, फिर क्यों मंत्री नहीं बनीं सीता सोरेन 

इसके साथ ही मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। इस मंत्रिमंडल में कई पुराने चेहरे ही हैं वहीं कई नए विधायक पहली बार मंत्री बने हैं। इस नई सरकार में विधायक बसंत सोरेन, दीपक बिरुआ पहली बार मंत्री बने हैं।

यहां देखे पूरा लिस्ट

बसंत सोरेन- पथ निर्माण, भवन निर्माण और जल संसाधन
मिथलेश ठाकुर- पेयजल स्वच्छता और मद्य निषेध और उत्पाद
बेबी देवी- महिला बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा
दीपक बिरुआ- परिवहन, अनुसूचित जाति, जन जाति पिछड़ा वर्ग कल्याण
सत्यानंद भोक्ता- श्रम नियोजन और उद्योग विभाग
हफिजुल हसन- पर्यटन, खेल कूद, कला संस्कृति, निबंधन, अल्पसंख्यक कल्याण
बादल पत्रलेख- कृषि
बन्ना गुप्ता- स्वास्थ्य, आपदा
आलमगीर आलाम- ग्रामीण विकास
रामेश्वर उरांव- वित्त विभाग

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : प्रशासन की सभी तैयारियां पूरी, मतदान केंद्रों...

पटना : बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए प्रसासन की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है। कल यानी...

मोतिहारी में परीक्षा के दौरान ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार, चप्पल में छिपाकर...

मोतिहारी : मोतिहारी में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित अधिनायक अनुदेशक भर्ती परीक्षा के दौरान कदाचार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया...

MIT इंजीनियरिंग कॉलेज को घोषित किया गया रैगिंग फ्री, आयुक्त ने...

मुजफ्फरपुर : तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने कहा है कि एमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज को रैगिंग फ्री घोषित कर दिया गया है।...