गुरुजी का मिला था आशीर्वाद, फिर क्यों मंत्री नहीं बनीं सीता सोरेन

रांचीः झारखंड में चंपई सोरेन की सरकार ने आखिरकार अपने मंत्रिमंडल का विस्‍तार कर ही दिया। इसमें तीन नए चेहरों को शामिल किया गया है। कैबिनेट में बसंत सोरेन तथा दीपक बिरुआ को जगह दी गई है..लेकिन एक नाम की पूरी चर्चा थी कि..चंपई कैबिनेट में सीता सोरेन को जगह मिल ही जायेगी।

ये भी पढ़ें-क्लियर हो गया मंत्रियों का नाम, ये ले रहे हैं शपथ….

लेकिन तमाम अटकलों की तस्वीर क्लियर हो गई। चंपई सोरेन की कैबिनेट में सीता सोरेन को जगह नहीं मिली। हलांकि हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन ने मंत्री पद की शपथ ली।

सीता सोरेन को मंत्री नहीं बनाने से बढ़ेगा विवाद!

हलांकि सीता सोरेन ने 6 फरवरी को दावा किया था कि गुरुजी का उन्हें आशीर्वाद मिला है..और वे मंत्री बनेंगी। लेकिन सीता सोरेन के ये दावे फेल हो गये। मंत्रिमंडल में सीता सोरेन को जगह नहीं मिली..अब सीता सोरेन के दावे के बीच जेएमएम में क्या खिचड़ी पकी, कैसे सीता सोरेन को मंत्री नहीं बनाया गया वो पार्टी का अंदरुनी मामला है।

ये भी पढ़ें-कांग्रेस विधायकों के नाराजगी के बीच विधायक इरफान अंसारी का बड़ा बयान…. 

लेकिन पार्टी की अंदरुनी कलह की तस्वीर शपथ ग्रहण समारोह में नजर आई। सीता सोरेन शपथ ग्रहण समारोह में नजर नहीं आईं और ना ही शपथ ग्रहण के दिन किसी पार्टी कार्यालय में दिखीं।

ये सब बने चंपई सोरेन की सरकार में मंत्री

हलांकि चंपई की कैबिनेट में कांग्रेस कोटे से मंत्रियों में कोई फेरबदल नहीं किया गया है वहीं जेएमएम कोटे से मिथिलेश ठाकुर, बेबी देवी, हफीजुल हसन और कांग्रेस कोटे से रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख मंत्री बन चुके हैं।

Bihar School Holiday: बिहार में नवंबर में 11 दिन बंद रहेंगे...

Bihar School Holiday November 2026: बिहार में त्योहारों का मौसम शुरू होने के साथ ही सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए छुट्टियों...

Jaipur Family Court Divorce: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए...

जयपुर फैमिली कोर्ट ने दूसरे पुरुष के लिए करवा चौथ का व्रत रखने और वैवाहिक जिम्मेदारियां नहीं निभाने के मामले में पति की तलाक...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: 7299 पदों पर आवेदन की तारीख...

 झारखंड में सहायक आचार्य के 7299 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी। 4 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन, 6 नवंबर तक शुल्क भुगतान...