पति ने कर दिया ऐसा काम जिसे जानकर आप हो जाएंगे हैरान, 3 बच्चे को जलाया जिंदा

कटिहार : कटिहार जिले से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। जहां पत्नी के भाग जाने के बाद पति ने अपने तीन बच्चों के साथ पेट्रोल छिड़क कर खुद को आग लगा ली। इस घटना में तीनों बच्चों की मौत हो गई है। वहीं पुरुष काफी गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के बारे में घायल दिनेश सिंह के भाई होरन सिंह ने बताया कि वे कदवा थाना क्षेत्र के जाजा गांव के निवासी हैं। कुछ दिन पहले उनके भाई की पत्नी सुर्पजन देवी लोन का सारा पैसा लेकर घर छोड़कर चली गई थी।

बता दें कि पत्नी के घर छोड़कर चले जाने के बाद उनका भाई काफी सदमे में था। शुक्रवार की रात अपने बच्चों के साथ खुद को आग के हवाले कर दिया। वह इस घटना में शुभंकर कुमार (9 साल) राजा कुमार (7 साल) और रिंकी कुमारी (6 साल) की मौत हो गई है। जबकि घायल दिनेश सिंह का इलाज कटिहार सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जहां तीनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और घटना के अनुसंधान में पुलिस जुट गई। फिलहाल इस घटना ने पूरे कटिहार जिले को हिला कर रख दिया है। वहीं जाजा गांव में घटना के बाद मातम का माहौल छा गया है।

तौकीर रजा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...