पत्नी ने मांगी पायल तो पति ने उतारा मौत के घाट, धारदार चाकू से कर दी हत्या

बेगूसराय : बेगूसराय से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां सनकी पति ने अपनी ही पत्नी के सामने ही चाकू से गला रेतकर का निर्मम तरीके से हत्या कर दी। इस हत्या के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। जबकि इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि पत्नी ने अपने पति से अपना सोने की जेवरात की मांग किया तो आग-बबूला हो गया। पति ने अपनी पत्नी को उसकी मां के सामने चाकू से गला रेतकर मौत की घाट उतार दिया। घटना बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र के भवानंदपुर पंचायत स्थित कुशल टोला की है।

मृतका की पहचान भवानंदपुर पंचायत के वार्ड-8 निवासी स्वर्गीय दुखन मोची की 22 वर्षीय पुत्री चमचम कुमारी के रूप में हुई है। मृतका का ससुराल तेघड़ा थाना क्षेत्र के तेघरा गांव में है। बताया जा रहा है कि रमेश मोची चमचम कुमारी से दो साल पहले शादी किया था। मृतका की मां सुकनी देवी ने बताया कि उसके पति ने ही फोन कर उसे बुलाया था फिर दोनों के बीच सोने की जेवरात को लेकर कहासुनी हो गई। सोने कि जेवरात की मांग से पति को इतना गुस्सा आया कि उसने पत्नी को चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि पहले से शादीशुदा रमेश मोची था।

उन्होंने बताया है कि जब चमचम के साथ शादी हुआ था तब उसको पता चला कि पहले से ही एक और शादी कर रखा है। उन्होंने बताया उसके बाद ससुराल नहीं जाना चाहती थी। इस घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि विवाहिता के पति ने मोबाइल पर कॉल करके चमचम देकर मिलने के लिए बुलाया था। जहां पहले से घात लगाए पति ने सड़क किनारे कुशल टोल में उसकी धारदार चाकू से गला काट दी। जिससे विवाहिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

यह भी देखें :

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। सूचना पाकर वीरपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं मृतका के मायकेवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपी पति पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़े : फर्जी अपहरण कांड का खुलासा, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

अजय सिंह की रिपोर्ट

Patna Food Safety Raid: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार के खाद्य संरक्षा...

PMCH Patna Triage Facility: PMCH में 47 बेड की ट्रायज सुविधा...

PMCH Patna Triage Facility: बिहार के प्रमुख सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में इमरजेंसी सेवाओं के विस्तार की तैयारी की गई...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड की अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ।...