हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ सिमडेगा में झामुमो का न्याय मार्च, मोदी सरकार पर लगाया ये आरोप

सिमडेगा. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ झामुमो सिमडेगा ने आज ठेठाईटांगर प्रखंड के राजाबासा पंचायत, केरेया पंचायत और ज़ोराम पंचायत में पदयात्रा कर न्याय मार्च निकाला। इस न्याय यात्रा में झामुमो के नेताओं ने हेमंत सोरेन जिंदाबाद, शिबू सोरेन जिंदाबाद, जेल का फाटक टूटेगा हेमंत सोरेन छूटेगा, हेमंत सोरेन डरना नहीं हम तुम्हारे साथ हैं, झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद इत्यादि नारे लगाए गए।

मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना ने कहा कि झारखंड राज्य एवं देश की वर्तमान राजनीतिक हालात बहुत ही गंभीर है। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को केंद्र सरकार अपने केंद्रीय जांच एजेंसी का दुरुपयोग करते हुए बेवजह प्रताड़ित कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य प्रदेशों में भी जहां भारतीय जनता पार्टी या भाजपा समर्थित पार्टीयां सरकार में नहीं है, वहां विधायकों की खरीद-फरोख्त और ईडी, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आदि केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग आदि तमाम हथकंडे अपना कर डरा धमका कर चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं झामुमो जिला सचिव मो. सफीक खान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ़्तारी असंवैधानिक है। केंद्र सरकार के तानाशाही रवैये के फलस्वरुप ईडी सीबीआई का दुरुपयोग करके हमारे पूर्व मुख्यमंत्री को साजिश के तहत फंसाया गया है। केंद्र की भाजपा सरकार यह नहीं चाहती है कि यहां क्षेत्रीय पार्टी की सरकार रहे। वहीं केंद्रीय सदस्य मो. शहीद ने कहा कि हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने तक हम जिले के हर पंचायत स्तर पर पदयात्राओं की श्रृंखला बनाकर न्याय मार्च निकालेंगे। न्याय मार्च में झारखंड सरकार की नीतियों का प्रचार प्रसार भी किया जाएगा।

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...