दुर्गा सोरेन की 14वीं पुण्यतिथि पर हेमंत सोरेन और सीता सोरेन, लोवाडीह पहुंचे, दी श्रद्धांजलि

रांचीः झारखंड आंदोलनकारी एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की 14वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लोवाडीह स्थित दुर्गा सोरेन के स्मारक पहुंचे. वहां उन्होंने अलग झारखंड राज्य आंदोलन के प्रणेता दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि स्व. दुर्गा सोरेन का योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है.

दुर्गा सोरेन की 14वीं पुण्यतिथि पर हेमंत सोरेन और सीता सोरेन

उन्होंने कहा कि स्व. दुर्गा सोरेन का झारखंड आंदोलन और झामुमो की मजबूती में अहम योगदान रहा. राज्य सरकार दुर्गा सोरेन सहित राज्य के सभी शहीदों को सम्मान देने का काम कर रही है. सभी शहीदों के स्मारक स्थलों को विकसित किया जायेगा. अपने शहीदों को सम्मान हेतु राज्य में भव्य शहीद स्मारक बने. इस दिशा में सरकार काम कर रही है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि 14 वर्षों में भी स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की शून्यता को हमारी पार्टी पूरा नहीं कर पाई. मान सम्मान हम अपने पूर्वजों को वर्षों से देते आए हैं. उसी क्रम में आज हमारे बड़े भाई की भी पुण्यतिथि है.

मौके पर मंत्री हफीजुल अंसारी, विधायक एवं दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता सोरेन, अभिषेक कुमार पिंटू, विनोद पांडेय, सुप्रियो भट्टाचार्य, मुस्ताक आलम, हेमलाल मेहता सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...