रिलायंस फाउंडेशन की ज्योति याराजी ने रचा इतिहास, एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

रांची. रिलायंस फाउंडेशन की एथलीट ज्योति याराजी ने तेहरान (ईरान) में चल रही एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 60 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा में 8.12 सेकेंड के नये राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतकर भारत के लिए पहला पदक जीता। यह प्रदर्शन ज्योति के लिए 2024 सीज़न की शानदार शुरुआत है, जिन्होंने कजाकिस्तान में पिछले साल के संस्करण से अपने एनआर को बेहतर बनाया, जहां उन्होंने रजत पदक जीता था।

उपलब्धि के बारे में बात करते हुए, ज्योति याराजी ने कहा, “एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप एक बहुत अच्छा अनुभव था। मैं प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। यह स्वर्ण पदक खास है। मैं पिछले सप्ताह हैमस्ट्रिंग में दर्द को लेकर थोड़ी चिंतित थी, लेकिन मेरी टीम और रिलायंस फाउंडेशन के फिजियोथेरेपिस्ट ने मुझे प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने के लिए कड़ी मेहनत की। मैं प्रतियोगिता की तैयारी में मेरी मदद करने के लिए ओडिशा सरकार और रिलायंस फाउंडेशन का आभारी हूं। जिस तरह से मैंने सीजन की शुरुआत की है, उससे मैं खुश हूं।”

प्रतियोगिता के लिए ज्योति ने कलिंगा इंडोर एथलेटिक्स स्टेडियम में प्रशिक्षण लिया। उन्होंने ओडिशा रिलायंस फाउंडेशन एथलेटिक्स हाई परफॉर्मेंस सेंटर द्वारा आयोजित पहली इंडोर एथलेटिक्स टेस्ट मीट में भी भाग लिया। ज्योति ने 2023 से अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखा है, जहां उन्होंने एशियाई खेलों में 100 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक जीता और एशियाई चैंपियनशिप में दो पदक भी जीते।

उनके प्रदर्शन पर रिलायंस फाउंडेशन के एथलेटिक्स निदेशक, जेम्स हिलियर ने कहा, “ज्योति के लिए यह वास्तव में अच्छा परिणाम था, हमने भुवनेश्वर में 3 सप्ताह का प्रशिक्षण शिविर किया। प्रशिक्षण के दौरान उसे थोड़ी चोट लग गयी थी। हालांकि कोई गंभीर चोट नहीं थी, लेकिन वह एक सप्ताह तक प्रशिक्षण नहीं ले सकी थी। अब वह फॉर्म में वापस आ गई है। यह उसके लिए अच्छी दौड़ थी।”

ज्योति को 2021 में आरएफ एथलेटिक्स कार्यक्रम में शामिल किया गया था और वह उल्वे में जियो इंस्टीट्यूट में स्थित आरएफ राष्ट्रीय एथलेटिक्स केंद्र में एक आवासीय एथलीट रही है। 15 एथलीटों के कुल भारतीय दल में से, एशियाई इंडोर चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले 7 एथलीट उल्वे (स्प्रिंट्स एंड थ्रो), कुन्नूर (एंड्योरेंस) और भुवनेश्वर (जंप्स) के आरएफ केंद्रों में प्रशिक्षण ले रहे हैं।

एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने वाले रिलायंस फाउंडेशन के एथलीटों में शामिल हैं:-

  • ई बरानिका (पोल वॉल्ट)
  • वीके इलाक्कियादासन (60मी)
  • तेजस अशोक शिरसे (60 मीटर बाधा दौड़)
  • मोहम्मद अफ़सल (800मी)
  • गुलवीर सिंह (3000 मी)
  • धनवीर (शॉट पुट)

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...