Advertisment

Jamtara News: पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता, अवैध शराब तस्करों का नेटवर्क किया ध्वस्त!

Jamtara News: जामताड़ा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब तस्करों का नेटवर्क ध्वस्त कर दिया है! मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक को अवैध शराब तस्करों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने एक विशेष टीम का गठन किया. पुलिस की विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध विदेशी शराब तस्करी का पर्दाफाश किया है.

Jamtara News: कुरकुरे की बोरी के पीछे छिपी 225 पेटी नकली शराब

सूत्रों के अनुसार, गोविंदपुर की ओर से पाण्डेयडीह मोड़ होते हुए एक DCM ट्रक WB-51C-5752 बिहार की ओर भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब लेकर जा रहा था. साथ ही दो चारपहिया वाहन इस ट्रक को स्कॉट कर रहे थे. एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम ने कल 30 नवंबर को पाण्डेयडीह मोड़ के पास नाकाबंदी कर गाड़ियों की जांच की और पकड़ा. कुरकुरे की बोरी के पीछे छिपी 225 पेटी नकली ROYAL STAGE शराब, साथ ही 78 गैलन स्पिरिट, कुल मिलाकर 5,145 लीटर अवैध सामग्री! टीम ने DCM के साथ Hyundai Aura और Swift कार को भी जब्त किया है.

बरामद शराब की कीमत झारखंड में करीब 16 लाख, जबकि बिहार में इसकी कीमत 45 लाख रुपए बताई जा रही है. पुलिस की टीम ने अवैध शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है, इसके साथ ही पुलिस ने मोबाइल फोन, दस्तावेज और 33 हजार नकद भी जब्त हुए हैं. जामताड़ा पुलिस की यह कार्रवाई तस्करों के लिए बड़ा संदेश है.

IND vs SA 1st ODI: Ranchi में कोहली का ‘विराट’ शतक, तोड़ डाले 5 बड़े रिकॉर्ड

Asarfi Hospital Dhanbad News: धनबाद में असर्फी हॉस्पिटल पर बड़ी कार्रवाई,...

Asarfi Hospital Dhanbad News: धनबाद नगर निगम ने शहर के अशर्फी अस्पताल के खिलाफ़ बिल्डिंग नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की...

JPSC JSSC Protest Jharkhand: जमशेदपुर में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर...

JPSC JSSC Protest Jharkhand: झारखंड में JPSC, JSSC और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ़ गुस्सा ज़ाहिर करने...

Dhanbad School Gas Cylinder Fire: धनबाद के स्कूल में एमडीएम बनाते...

Dhanbad School Gas Cylinder Fire: धनबाद ज़िले के बलियापुर ब्लॉक में स्थित मुकुंडा के न्यू प्राइमरी स्कूल में शुक्रवार को मिड-डे मील (MDM) बनाते समय...