जेएससीए स्टेडियम रांची में खेले जानेवाले चौथे टेस्ट मैच में बारिश बन सकती है बाधा 

रांची: भारत-इंग्लैंड के बीच जेएससीए स्टेडियम रांची में खेले जानेवाले चौथे टेस्ट मैच में बारिश बाधा बन सकती है. एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है. जिसका असर 20 फरवरी को राज्य में दिख सकता है.

23 फरवरी तक कहीं-कहीं हल्की बारिश का अनुमान है. 20 फरवरी को भारत और इंग्लैंड की टीमें रांची आ रही हैं. 23 फरवरी से चौथा टेस्ट मैच रांची में होगा.मौसम केंद्र के अनुसार 20 फरवरी को आकाश में बादल छायेंगे.

21 फरवरी से बारिश हो सकती है. पहले दिन राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से (पलामू प्रमंडल) में बारिश हो सकती है. 22 फरवरी तक राजधानी में आकाश में बादल छाये रह सकते हैं, 21 फरवरी से बारिश का अनुमान है. 23 फरवरी को राजधानी में भी गर्जन के साथ बारिश का अनुमान है.

आकाश में बादल छाये रहने पर अधिकतम तापमान 25 से 27 तथा न्यूनतम तापमान 14 से 17 डिग्री सेसि के बीच रह सकता है. बारिश होने पर अधिकतम तापमान गिर सकता है.

23 फरवरी से दो मार्च तक झारखंड विधानसभा का सत्र है. दोनों ही आयोजनों को देखते हुए यातायात व्यवस्था में तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों का अवकाश तत्काल प्रभाव से दो मार्च तक रद्द कर दिया गया है.

विशेष परिस्थिति में ट्रैफिक एसपी अवकाश स्वीकृत करेंगे. इस संबंध में प्रभारी ट्रैफिक एसपी राजकुमार मेहता ने शनिवार को आदेश जारी किया है.

मैच के दौरान खिलाड़ियों को तीन लेयर में सुरक्षा प्रदान की जायेगी, एयरपोर्ट, होटल और स्टेडियम के लिए 15 सौ से अधिक पुलिसफोर्स की तैनाती की जायेगी.

छह आइपीएस, 10 डीएसपी और 1500 से ज्यादा पुलिस बल सुरक्षा व्यस्था संभालेंगे. मैच के लिए जेएससीए के सदस्यों को 18 फरवरी से कंप्लीमेंट्री पास दिया जायेगा.

जेएससीए के लाइफ मेंबर व अफिलियेटेड यूनिट रविवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक कीनन स्टेडियम स्थित जेएससीए के प्रधान कार्यालय से कंप्लीमेंट्री पास हासिल कर सकते हैं.

23 फरवरी से भारत और इंग्लैंड के बीच होनेवाले पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के चौथे मैच के लिए जेएससीए व बीसीसआइ ने तैयारी शुरू कर दी है.

पिच की तैयारी के लिए बीसीसीआइ पैनल के क्यूरेटर आशीष भौमिक व तपस दास रांची पहुंच गये हैं. अगले एक सप्ताह तक दोनों क्यूरेटर की देखरेख में स्पोटिंग विकेट बनाने की कोशिश की जायेगी.

हालांकि आशीष भौमिक रांची आने के बाद चंडीगढ़ में बने नये स्टेडियम के विकेट को देखने के लिए गये है. वह सोमवार को दोबारा रांची लौट कर पिच की देखरेख करेंगे. इधर, तपस दास रांची में बने रहेंगे.

Bihar MLC Election 2026: 8 सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, शुक्रवार...

Bihar MLC Election 2026: विधान परिषद की आठ स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव प्रचार बुधवार शाम समाप्त हो गया। अब शुक्रवार...

Bhagalpur Double Murder Case: पति-पत्नी की हत्या और ढाई साल की...

Bhagalpur Double Murder Case: बिहार के नवगछिया में गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 की सुबह एक दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना इस्माइलपुर...

पटना में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut पर Food Safety...

 पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut समेत कई प्रतिष्ठानों में गंदगी और खाद्य भंडारण की खामियां...