भीषण सड़क हादसे में 2 व्यक्ति की मौत

मधुबनी : बिहार के मधुबनी में भीषण सड़क हादसा में दो की मौत हो गई है। वहीं दो लोग घायल हैं। जिसमें एक की हालत गंभीर है। घटना पंडौल थाना क्षेत्र के भगवतीपुर धोबही टोल के पास की है। बताया जाता है कि दोनों बाइक की रफ्तार काफी तेज थी जो आपस में टकरा गई। जिससे दोनों बाइक पर सवार एक-एक चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं दो घायल हो गए जिसमें एक घायल को भगवतीपुर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया दूसरे को पंडौल के आरपीएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

मृतक की पहचान भगवतीपर गांव निवासी राधे पंडित के 20 वर्षीय पुत्र श्रीराम पंडित के रूप में की गई। जबकि दूसरे की पहचान बिरौल निवासी शयाम मंडल के पुत्र 24 वर्षीय विजय मंडल के रूप में की गई। घायल युवक 20 वर्षीय आयुष कुमार और जय राम साह की चिकित्सा जारी है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए सदर हॉस्पिटल भेज दिया है।

अमर कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jharkhand High Court: महिला पर्यवेक्षिका भर्ती में अभ्यर्थियों को राहत, 6...

झारखंड हाईकोर्ट ने महिला पर्यवेक्षिका भर्ती मामले में अभ्यर्थियों को राहत दी है। एनसीएल और ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्ति रोकने वाले...

JSSC CGL Scam: सुषमा कुमारी निलंबित, गिरफ्तारी के करीब दो महीने...

 झारखंड JSSC CGL नियुक्ति घोटाले में आरोपी सुषमा कुमारी को निलंबित कर दिया गया है। 19 अगस्त 2026 को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत...

Jharkhand Liquor Scam: 10.37 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी, ED ने...

 झारखंड के कथित शराब घोटाले में ED ने नीरज सिंह का बयान दर्ज किया है। विजन हॉस्पिटैलिटी और मार्शन इनोवेटिव पर 10.37 करोड़ रुपये...