झपट्टामार गिरोह ने शादी के लिए रुपये ले जा रही युवती को बनाया निशाना, 2.3 लाख रुपये झपटकर फरार

धनबाद. जिले में झपट्टामार गिरोह ने एक युवती को निशाना बनाते हुए उनसे दो लाख 30 हजार झपटकर फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को एक युवती को बाइक सवार अपराधियों ने यह कहते हुए शिकार बनाया कि उसकी स्कूटी के चक्के में उसका दुपट्टा फंस रहा है। जैसे ही वह स्कूटी खड़ा की तो झपटा मार गिरोह के अपराधी ने उसका पर्स छीनकर फरार हो गया।

पर्स में 2 दो लाख 30 हजार रुपये थे, जो उसने खुद की शादी में खर्च करने के लिए बैंक से निकला था। घटना के बाद युवती जोर-जोर से चीखने चिल्लाने लगी। वहीं घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची धनबाद सदर थाने की पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

झपट्टामार गिरोह

बता दें कि लगातार अकेली महिलाओं और युवतियों को अपराधी निशाना बना रहा है। हालांकि टाइगर पुलिस के जवान लगातार शहरी क्षेत्र में गस्त लगाते हैं। इसके बावजूद ऐसे अपराधी लोगों को अपना शिकार बना कर फरार हो जाते हैं। ऐसे में टाइगर पुलिस के जवानों की कार्यशैली पर भी प्रश्न खड़े हो रहे हैं।

राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...