गोलीबारी का शिकार हुए पूर्व मुखिया बृजभान प्रसाद की अस्पताल में मौत

नौबतपुर : दो सप्ताह पूर्व थाना से सटे नौबतपुर बाजार में बदमाशों द्वारा की गई गोलीबारी का शिकार हुए पूर्व मुखिया बृजभान प्रसाद का बुधवार की सुबह इलाज के क्रम में एम्स अस्पताल में मौत हो गई। एम्स में पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव को उनके स्वजनों को सौप दिया। जिसके बाद स्वजन शव को लेकर नौबतपुर उनके पैतृक घर पहुंचे।

शव पहुंचने की खबर जैसे ही नौबतपुर के दुकानदारों और ग्रामीणों को हुई। उनके घर पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। हर कोई अपने चहेते पूर्व मुखिया बृजभान प्रसाद को अश्रुपूर्ण नेत्रों से अंतिम विदाई देना चाहता था।इस दौरान बृजभान मुखिया अमर रहे के नारों से पूरा बाज़ार गुंजायमान होते रहा। घर पर अर्थी सजाने के बाद उनके शव को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नौबतपुर स्थित प्रखंड कार्यालय ले जाया गया। जहां पार्टी के झंडे के साथ उन्हें सलामी दी गई।

पूर्व मुखिया बृजभान प्रसाद की अस्पताल में मौत

बता दें कि वे करीब 50 वर्षों से ज्यादा समय से भाकपा से जुड़े थे। उसके बाद ग्रामीणों द्वारा पैदल ही थाना रोड लाया गया। जहां से शव वाहन से अंतिम संस्कार हेतु दीघा घाट ले जाया गया। इस दौरान नौबतपुर बाजार में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। पूर्व नगर अध्यक्ष कौशल कौशिक, पूर्व विद्यायक अनिल कुमार, राजा बाबू और चंद्र प्रकाश समेत कई लोग उपस्थित थे।

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Ranchi Water Crisis 2026: रिकॉर्ड बारिश के बाद भी पानी की...

 रांची में रिकॉर्ड बारिश के बावजूद अप्रैल में पानी संकट गहराया। 17 वार्डों में टैंकर से सप्लाई, कई इलाकों में बोरवेल फेल।Ranchi Water Crisis...

Jharkhand Jobs Crisis: JPSC PT और Civil Court Interview एक ही...

 झारखंड में JPSC PT और सिविल कोर्ट क्लर्क इंटरव्यू 19 अप्रैल को एक साथ होने से अभ्यर्थियों में असमंजस, तिथि बदलने की मांग तेज।Jharkhand...

Banka Road Accident: कार-बाइक की भीषण टक्कर में 3 की मौत,...

बांका के बेलहर में कार और बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर मौत, कई घायल। पुलिस जांच में जुटी, घायलों को...

Airfare Hike Ranchi: खाड़ी युद्ध का असर, हवाई किराया 35% महंगा,...

रांची से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता के हवाई किराए में 35% तक बढ़ोतरी। कम यात्रियों से फ्लाइट संचालन प्रभावित।Airfare Hike Ranchi रांची: खाड़ी...

Jharkhand Weather Alert: Ranchi समेत 14 जिलों में बारिश और आंधी...

 रांची सहित झारखंड के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट। 6 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट, अगले 5 दिन मौसम रहेगा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img