नीतीश ने मनेर शरीफ जाकर सूफी संत हजरत मख्दूम शाह कमालुद्दीन अहमद याहिया मनेरी के उर्स की मजार पर की चादरपोशी

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानी गुरुवार को मनेर शरीफ स्थित सूफी संत हजरत सुल्तानुल मख्दूमीन सय्यिदुना शाह कमालुद्दीन अहमद याहिया मनेरी रहमतुल्लाह अलैह के 755वें उर्स मुबारक के मौके पर बड़ी दरगाह स्थित उनकी मजार पर चादरपोशी की और राज्य में स‌द्भाव, समृद्धि, अमन-चैन और खुशहाली कायम रहने की दुआयें मांगी।

मनेर शरीफ खानकाह पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने मनेर शरीफ खानकाह के गद्दीनशीं सैयद शाह तारिक ऐनायतुल्लाह फिरदौसी से मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को टोपी और रूमाल भेंटकर उनका अभिनन्दन किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने आस्तान-ए-हज़त सुल्तानुल मख्दूमीन सय्यिदुना मखदूम शाह कमालुद्दीन अहमद याहिया मनेरी की मजार पर चादरपोशी की एवं दुआएं मांगी।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक मो. जमा खान, विधान पार्षद मो. खालिद अनवर, बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो. अफजल अब्बास, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष सचिव चंद्रशेखर सिंह, पटना के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य अधिकारीगण और उर्स मुबारक में आये श्रद्धालुगण मौजूद थे।

उमेश चौबे की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...