बाइक और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर, एक युवक बुरी तरह जख्मी

मधेपुरा : मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हथियोंधा वार्ड नंबर-10 निवासी मो. दिलवर पिता मो. अजुब कि मुरलीगंज बिहारीगंज एसएच-91 पेट्रोल पंप के पास बाइक ओर ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गया। जिससे मो. दिलवर बुरी तरह घायल हो गए। घायल युवक को स्थानीय लोगों कि मदद से मुरलीगंज समुदाय केंद्र में भर्ती करवाया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के द्वारा प्रथामिक उपचार कर स्थिति को गंभीर देखते हुए मधेपुरा के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

वहीं घायल युवक के परिजन ने बताया कि बिहारीगंज हथियोंधा से मुरलीगंज बारात जा रहे थे। अचानक मुरलीगंज पेट्रोल पम्प के पास आमने-सामने टक्कर हो गया। इस संबंध में मुरलीगंज थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि जानकारी मिली है। अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

रमण कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...