पुलिस एस्कॉर्ट वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मारी, जख्मी

आरा : आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के चरपोखरी स्थित राइस मिल के समीप बुधवार की दोपहर पुलिस एस्कॉर्ट वाहन ने बाइक सवार एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए चरपोखरी पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार, जख्मी युवक चरपोखरी थाना क्षेत्र के मझिआंव गांव निवासी दीनदयाल सिंह का 30 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार है।

बाइक द्वारा अपनी पत्नी के साथ मार्केटिंग करने के लिए चरपोखरी बाजार गए थे – जख्मी युवक के भतीजे

इधर, जख्मी युवक के भतीजे मिथिलेश कुमार ने बताया कि बुधवार की दोपहर वह बाइक द्वारा अपनी पत्नी के साथ मार्केटिंग करने के लिए चरपोखरी बाजार गए थे। बाजार पर उनको उतारने के बाद बाइक का पेट्रोल खत्म हो जाने के कारण वह चरपोखरी स्थित पेट्रोल पंप तेल लेने गए थे। तेल लेकर जब वापस लौट रहे थे। इसी दौरान चरपोखरी स्थित राइस मिल के समीप विपरीत दिशा से आ रही पुलिस एस्कॉर्ट वाहन ने उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

Ara Acc 1 1 22Scope News

Ara Acc 2 1 22Scope News

यह भी पढ़े : निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रिश्वत लेते अमीन गिरफ्तार, मखदुमपुर अंचल कार्यालय में मचा हड़कंप

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

India vs West Indies T20: रांची पहुंचे खिलाड़ियों को मिलेगा झारखंडी...

India vs West Indies T20, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में टी-20 मुकाबला खेला जाना है। मैच से...

Rupi Soren Last Rites: रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा आज नेमरा...

Rupi Soren Last Rites, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार उनके...

Rupi Soren Untold Story: शिबू सोरेन के संघर्ष के पीछे रूपी...

Rupi Soren Untold Story, रांची: झारखंड आंदोलन की कहानी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नाम प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। महाजनी प्रथा...