राज्य में अब लूट पर लगेगा फुल स्टॉप-जयराम महतो

359
राज्य में अब लूट पर लगेगा फुल स्टॉप-जयराम महतो
राज्य में अब लूट पर लगेगा फुल स्टॉप-जयराम महतो
Advertisment

धनबादः बाघमारा के मोहालीडीह पंचायत में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (JBKSS) के केन्द्रीय अध्यक्ष जयराम महतो ने जन सम्पर्क आशीर्वाद पंचायत यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा में जयराम महतो ने हुंकार भरते हुए कहा कि, आगामी 2024 चुनाव में बदलाव होगा।

Advertisment

जयराम 22Scope News

JBKSS के साथी जन सम्पर्क अभियान में जुट गए हैं

जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से क्षेत्र के पंचायत, गांव और बूथों का दौरा किया जा रहा है। इस दौरान हमारे जितने भी JBKSS के साथी हैं वो भी जन सम्पर्क अभियान में जुट गए हैं।

ये भी पढ़ें-अवैध शराब के धंधे में दो धराए

आगे जयराम महतो ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से एक मैसेज देना है कि बहुत हुआ लूट, अब लूट पर लगेगी फुल स्टॉप। उन्होंने कहा कि झारखण्ड के बेटों को रांची से राजधानी दिल्ली भेजेंगे। वहां वे हमारे हक, अधिकार के लिए लड़ेगे और हमारे राज्य की स्मिता को सुरक्षित रखेगे।

Advertisement