अवैध शराब के धंधे में दो धराए

सिमडेगा: जिले के कोलेबिरा में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबारियों को दबोचा है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध शराब का कारोबार हो रहा है। जिसके बाद एक्साइज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें-Big Breaking-हेमंत सोरेन की याचिका खारिज…..

बताया जाता है कि कोलेबिरा स्थित गोंदलटोली के पास एक ढाबे में खुलेआम शराब बेचा जा रहा है। इसकी सूचना एक्साइज पुलिस को मिली। जिसके बाद एक्साइज पदाधिकारी राजीव नयन के नेतृत्व में गुरुवार को एक्साइज पुलिस बल ने उक्त ढाबा में छापा मारा।

नकली शराब के कई सामान बरामद

एक्साइज पुलिस को यहां से नकली अंग्रेजी शराब की आठ बोतल और एक गैलन, अवैध देशी शराब मिले हैं। जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ढाबा संचालक छोटन तिर्की को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें-झारखंड कांग्रेस के नाराज विधायकों के दावे में कितना दम? 

इसके बाद इसके निशानदेही पर एक्साइज पुलिस कोलेबिरा के बोंगराम में विजय साहू के घर छापेमारी की इसके घर से अवैध शराब से भरी गैलन और दो ड्राम में जावा महुआ मिला है। एक्साइज पुलिस जावा महुआ और शराब को नष्ट कर विजय साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

Himanshu Singh Murder Case: क्या अब खुलेगा हिमांशु सिंह हत्याकांड का...

Himanshu Singh Murder Case: जमशेदपुर में चर्चित हिमांशु सिंह मर्डर केस में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। मामले में नामजद आखिरी फरार आरोपी...

26 साल से जोत रहे थे खेत, अब फसल पर चला...

मधेपुरा : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र से जमीन विवाद का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने एक किसान की वर्षों की...

Chutaru High School Land Dispute: स्कूल की जमीन पर किसने चलाया...

Chutaru High School Land Dispute: गढ़वा जिले के रंका सब-डिविजन के चूतरु हाई स्कूल में स्कूल की ज़मीन पर कब्ज़े और स्कूल जाने के रास्ते...