मधेपुरा में दो कुख्यात हथियार तस्कर गिरफ्तार, 6 देसी कट्टा समेत 15 जिंदा कारतूस बरामद

मधेपुरा. हथियार तस्करी के मामले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कुख्यात हथियार तस्कर ललित मंडल और अनिल मंडल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से 6 देसी कट्टा एक मास्केट, एक मोबाइल और 15 जिंदा कारतूस भी बरामद किये हैं।

बता दें कि, मधेपुरा एसपी संदीप कुमार के निर्देशन तथा उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में चौसा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई। दरअसल गिरफ्तार अपराधी ललित मंडल वर्ष 2019 के दौरान भी हथियार तस्करी के मामले में जेल जा चुके है। इनकी अपराधिक इतिहास पूर्व से ही है। गिरफ्तार अपराधी पर रंगदारी हथियार तस्करी और लेवी जैसे कई संगीन मामले दर्ज है।

पुलिस के मुताबिक, उन पर मधेपुरा और सीमावर्ती इलाका नौगछिया, भागलपुर, खगड़िया आदि जगहों पर हथियार सप्लाई करने का भी आरोप है। वहीं इस मामले को लेकर मधेपुरा एसपी संदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद त्वरित अवलोकन कर एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने चौसा थाना क्षेत्र के धुरिया गांव से कुख्यात ललित मंडल और अनिल मंडल को गिरफ्तार किया गया है।

एसपी ने बताया कि हम लोगों ने जिले में लगातार वाहन चेकिंग अभियान भी चला रहे हैं और अपराधियों के विरुद्ध छापेमारी अभियान भी चल रहा है। इसी कड़ी में मधेपुरा पुलिस को ये बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि जो पुलिस और पुलिस अधिकारी अच्छे कार्य करेंगे उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा तथा जिनके विरुद्ध शिकायत मिलेगी, उन पर कार्रवाई भी होगी।

मधेपुरा से रमण कुमार की रिपोर्ट

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...