जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में अब बिहार से दो युवक गिरफ्तार

रांची: जेएसएससी की सीजीएल परीक्षा के पेपर लीक मामले में एसआईटी ने बिहार से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों भागलपुर के राहुल पियूष और अ नवादा के अभिषेक राज को जेल भेज दिया गया है।

इससे पहले एसआईटी ने झारखंड विधानसभा के अवर सचिव मो. शमीम और उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया था, जो अभी जेल में हैं। पूछताछ में एसआईटी को पता चला कि अभिषेक और राहुल ने पटना के राजीव कुमार के साथ मिलकर पेपर लीक करने के लिए डेढ़ करोड़ रुपए इन्वेस्ट किया था।

दोनों ने बैंक अकाउंट खोला, जिसमें अभ्यर्थियों से लिए गए पैसे जमा कराए जा रहे थे। एसआईटी को अब राजीव की तलाश है। राजीव ने ही पेपर लीक की साजिश रची थी।

उसके साथ अभिषेक और राहुल भी शामिल था। राजीव ऐसे अभ्यर्थियों की तलाश करता था, जो नौकरी के लिए मोटी रकम देने के लिए तैयार हो। लेकिन परीक्षा से पहले ही पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इससे अभ्यर्थी सेट नहीं हो पाए और इन्हें पैसे नहीं मिले। जांच में यह भी पता चला है कि अभिषेक ने ही पेपर की कॉपी जेएसएससी के ईमेल पर भेजा था।

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...