JSSC CGL पेपर लीक का मामला पहुंचा संसद

रांचीः JSSC CGL पेपर लीक का मामला संसद तक पहुंच गया है। लोकसभा के बजट सत्र में झारखंड का मुद्दा उठा है। जेएसएससी सीजीएल परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई है।

JSSC CGL परीक्षा पेपर लीक की गूंज संसद तक पहुंच गई है। लोकसभा में बीजेपी सांसद ने JSSC CGL पेपर लीक का मामला उठाया.. और मामले में सीबीआई जांच की मांग की। संसद में अपने संबोधन के दौरान रांची सांसद संजय सेठ ने जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में राज्य सरकार को घेरा।

संजय सेठ ने कहा कि..एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को लाखों नौकरियां दे रहे हैं..वहीं दूसरी तरफ झारखंड में परीक्षा का प्रश्न पत्र ही लीक हो जा रहा है। संजय सेठ ने कहा कि राज्य के युवा रात भर ट्रेन और बसों में सफर करके अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे थे।परीक्षा हुई भी, तब इन्हें पता चला कि इस परीक्षा का प्रश्न पत्र एक रात पहले ही लीक हो चुका है।

पीएम नौकरी दे रहे हैं, झारखंड में युवाओं से ठगी हो रही है- संजय सेठ

संजय सेठ ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं। राज्य का हर युवा खुद को ठगा महसूस कर रहा है। हर साल 5 लाख नौकरी देने का वादा करने वाली सरकार ने युवाओं के सपने रौंदे हैं। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया, लेकिन किसी भी युवा को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला।

सांसद संजय सेठ ने मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की। हलांकि जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक की समीक्षा कर रहा है। साथ ही जेएसएससी कार्यालय के पास उग्र प्रदर्शन मामले में कार्रवाई भी हो रही है। इस मामले में 15 नामजद और सैकड़ों अज्ञात के खिलाफ पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...

Bihar Talent Search Test 2026: बिहार में छठी से 12वीं तक...

Bihar Talent Search Test 2026, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों सहित विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को...