बोकारो में पुलिस को अपराधियों की चुनौती! महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार

बोकारो. टाउन सर्किल के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर दो बजे सेक्टर 12 ए आवास संख्या 2055 के पास बाइक सवार दो अपराधी कौशल्या देवी नामक महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गये। बताया जा रहा है कि मंगलसूत्र लगी इस चेन की कीमत लगभग 1 लाख 30 हजार रुपये है।

यह घटना तब हुई, जब महिला स्ट्रीट डॉग को खाना देने के लिए बाहर निकली थी। खाना देने के बाद ज्यो ही वापस हुई, तो उनके घर के पास बाइक सवार अपराधी गले से चेन छीनकर फरार हो गये। बता दें कि शुक्रवार को ही सिटी थाना क्षेत्र के कोऑपरेटिव कॉलोनी में बेटे को बस स्टॉप से लाने गई महिला के साथ चेन स्नैचिंग की घटना हुई थी।

इस घटना के संबंध में पुलिस अभी सुराग की तलाश में ही थी कि अगले ही दिन सेक्टर 12 ए में चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देकर अपराधियों ने पुलिसिया व्यवस्था की पोल खोल दी है। फिलहाल अपराधी की पहचान नहीं हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधी की पहचान करने में जुटी हुई है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ राहत की दूसरी किस्त जारी, अब...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दूसरे चरण में 1,60,201 परिवारों के...

PMCH Patna Tower 3 Inauguration: पीएमसीएच में 2500 बेड पर इलाज...

PMCH Patna Tower 3 Inauguration: बिहार की राजधानी पटना स्थित पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (PMCH) में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा...

Ram Manohar Lohia Death Anniversary: पटना में डॉ. लोहिया की पुण्यतिथि...

Ram Manohar Lohia Death Anniversary: महान समाजवादी नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी...