एक ही संसदीय क्षेत्र में तबादले के बाद पदस्थापित बीडीओं-दरोगा हटेंगे

रांची: ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार के संयुक्त सचिव अजय कुमार सिंह ने राज्य के सभी उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्तों को निर्देश दिया है कि एक ही संसदीय क्षेत्र में स्थानांतरित व पदस्थापित किए गए बीडीओ की सूची तत्काल विभाग को उपलब्ध कराएं।

उन्होंने चुनाव आयोग के पत्र का हवाला देते हुए कहा है कि कुछ बीडीओ का स्थानांतरण एक ही संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के जिले में किया गया है, जो स्थानांतरण नीति की मूल भावनाओं के प्रतिकूल है।

दारोगा के तबादले और पदस्थापन में भी इस फार्मूले को लागू करने का निर्देश चुनाव आयोग ने दिया है।

चुनाव आयोग के निर्देश पर मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग द्वारा 27 दिसंबर को जारी निदेशानुसार 6-7 फरवरी को तीन वर्षों से अधिक समय से जमे कुल 2703 अवर निरीक्षकों को इधर से उधर किया था।

लेकिन इसमें बहुत से अवर निरीक्षकों का जिला तो बदल गया, पर पड़ोसी जिले में स्थानांतरित होने के कारण वे उसी संसदीय क्षेत्र की परिधि में रह गए हैं, जहां वे पहले पिछले तीन साल या उससे अधिक समय से थे। लिहाजा चुनाव आयोग के निर्देश का पालन नहीं हुआ है।

Saffrn

Trending News

Giridih में विवाहिता की मौत के बाद बवाल, मायके वालों ने...

Jharkhand: Giridih जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरीडीह श्यामनगर टोला में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना के बाद इलाके में भारी तनाव उत्पन्न...

सम्राट पर तेजस्वी की तंज, कहा- ‘लालू की पाठशाला से निकले,...

पटना : नीतीश कुमार ने मंगलवार यानी 14 अप्रैल को एक तरफ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया तो दूसरी ओर सम्राट चौधरी को...

लोकभवन पहुंचे सम्राट, राज्यपाल से मिलकर नई सरकार बनाने का पेश...

पटना : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी लोकभवन पहुंचे। वहां पर उन्होंने राज्यपाल...

Chatra पुलिस की ‘हैट्रिक’ स्ट्राइक; लावालौंग में करोड़ों का नशा ज़ब्त

Jharkhand: Chatra पुलिस अफीम तस्करों के लिए काल बन गई है! लावालौंग में महज 72 घंटों के भीतर पुलिस ने दूसरी बड़ी खेप पकड़कर...

फर्जी तरीके से प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का खुलासा, 4...

अररिया : अररिया जिले की पलासी थाना पुलिस ने सोहन्दर हाट में अभिषेक कुमार बहरदार के मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में छापेमारी कर अनाधिकृत और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img