Palamu में दर्दनाक हादसा, 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आकर जिंदा जले पिता-पुत्र, मौत…

Palamu : झारखंड के पलामू जिले के हैदरनगर प्रखंड अंतर्गत खड़गड़ा नहर सड़क पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब तेज आंधी-तूफान के दौरान गिरे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आकर बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather Today : फिर गरजेंगे बादल! वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी… 

Palamu : टूटा हुआ था हाई वोल्टेज तार, चपेट में आए पिता-पुत्र

मृतकों की पहचान सिमरसोत गांव निवासी बिंदु मेहता और उनके पुत्र बिपिन मेहता के रूप में हुई है। हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों बाइक से किसी काम से खड़गड़ा की ओर जा रहे थे। तभी नहर के पास गिरे हाई वोल्टेज तार को उन्होंने देखा नहीं और उसकी चपेट में आ गए। करंट लगते ही दोनों ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें- Khunti Incident : काल बनी डोभा! नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत, मातम का माहौल… 

Palamu : मामले की जांच में जुटी टीम
Palamu : मामले की जांच में जुटी टीम

ये भी पढ़ें- Ranchi Crime : आपकी हर मनोकामना पूरी होगी अगर देंगे इतने रुपए, साधु के भेष में ठगी करने वाले तीन ठग धराए… 

घटना के तुरंत बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर हैदरनगर थाना प्रभारी और अंचल अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन बिजली विभाग की ओर से दो घंटे बीतने के बावजूद कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया।

Today’s Horoscope : मिथुन राशि वाले आज इन चीजों में बरतें सावधानी नहीं तो… 

बिजली विभाग की लापरवाही से हादसा

गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने मृतकों के शव को उठने से रोक दिया और बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ आवाज बुलंद की। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग को घटना की जानकारी तुरंत दे दी गई थी, लेकिन विभाग की उदासीनता के कारण समय पर कोई कदम नहीं उठाया गया।

ये भी पढ़ें- Breaking : “900 चूहे खाकर बिल्ली चली हज को” कांग्रेस पर बाबूलाल का हमला… 

Palamu : घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़
Palamu : घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़

ये भी पढ़ें- Bokaro Murder : हाईवे किनारे युवक की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस… 

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र मुआवजे और विभागीय कार्रवाई की घोषणा नहीं की गई तो वे हैदरनगर-जपला मुख्य सड़क को जाम कर प्रदर्शन करेंगे। इस हादसे ने एक बार फिर बिजली व्यवस्था की लचर स्थिति और विभागीय अनदेखी को उजागर कर दिया है। प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है। फिलहाल इलाके में शोक और तनाव का माहौल है।

बिनोद सिंह की रिपोर्ट–

 

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...