Sunday, August 3, 2025

Related Posts

पुरुषों से अधिक बढ़ी महिलाओं की साक्षरता झारखंड में

रांची: 2017-18 में लगभग 72 प्रतिशत आबादी साक्षर थी। वर्ष 2022-23 में राज्य की साक्षरता दर बढ़कर 79 प्रतिशत हो गई।

झारखंड आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में महिलाओं की साक्षरता दर भले ही पुरुषों से कम है, लेकिन इस अवधि में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की साक्षरता दर अधिक तेजी से बढ़ी है।

इस अवधि में महिलाओं की साक्षरता दर तीन प्रतिशत की औसत वार्षिक दर से बढ़ी है, जबकि पुरुषों की साक्षरतामें 1.3 प्रतिशत की ही वृद्धि हुई है।

महिलाओं की साक्षरता दर अधिक बढ़ने से ही राज्य में महिलाओं और पुरुषों की साक्षरता दरों के बीच अंतर पिछले छह वर्षों में कम हो गया है। झारखंड में साक्षरता का लिंग समानता सूचकांक वर्ष 2017-18 में 0.78 था जो वर्ष 2022-23 में 0.8 प्रतिशत का सुधार किया।

इसी तरह, राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की साक्षरता दरों में अंतर कम हो गया है।

सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2017-18 में भारत की साक्षरता दर झारखंड की साक्षरता दर से लगभग सात प्रतिशत अधिक थी, लेकिन वर्ष 2022-23 में भारत की साक्षरता दर झारखंड की सक्षरता दर से महज 1.3 प्रतिशत अधिक थी।

इस तरह, झारखंड की साक्षरता दर और साक्षरता दर की लिंग समानता अबतक भारतीय स्तर पर साक्षरता दर से कम रही है।

127,000FansLike
22,000FollowersFollow
587FollowersFollow
562,000SubscribersSubscribe