क्या 3 नंबर महागठबंधन के लिए बन जाएगा ‘महाविकट’

एस के राजीव

पटना : बिहार की राजनीति इन दिनों गणितों के अंक में इस तरह उलझी है कि ये अंक किसी के लिए शुभ साबित हो रहे हैं तो किसी के लिए अशुभ। दरअसल, 12 फरवरी को नीतीश कुमार की सरकार बचाने के लिए तीन राजद विधायक सरकार के पाले में आए तो वहीं 27 फरवरी को भी तीन विधायक ही भाजपा तोड़ने में सफल रही।

यानी अंक के मामले में तीन महागठबंधन पर भारी पड़ गया।

ऐसे कहा भी जाता है कि तीन टीकट महाविकट। तो क्या ये तीन अंक आने वाले दिनों में राजद, कांग्रेस और वामदल गठजोड़ पर भारी पड़ेगा या फिर इस तीन के माध्यम से महागठबंधन एनडीए पर भारी पड़ेगा।

ये तो फिलहाल भविष्य के गर्त में छिपा है। लेकिन इतना तय है कि तीन अंकों से शुरू हुआ राजनीति का यह खेल आनेवाले दिनों में काफी दिलचस्प होने वाला है जिसकी पटकथा लिखी जा रही है।

इन छह विधायकों में राजद से चेतन आनंद, नीलम देवी, संगीता देवी और प्रहलाद यादव हैं तो वहीं कांग्रेस से सिद्धार्थ सौरव और मुरारी गौतम हैं। जिन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम पर भरोसा जताते हुए पार्टी का साथ छोड़ा है।

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

JDU News Bihar: JDU में दो नए चेहरों की एंट्री, श्रवण...

JDU News Bihar, पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में मंगलवार को समाजसेवी विनोद कुमार और दीपक कुमार शामिल हुए। पटना में ग्रामीण विकास एवं...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन...

Bihar Sports AI: AI से बदलेगा बिहार में खिलाड़ियों के चयन...

Bihar Sports AI, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में एक...